Logo
ब्रेकिंग
डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन

विधायक जी, मैं आपको खुला चैलेंज देता हूं…. बस, मेरे मंच पर आ जाए और सवालों के जवाब दें

कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस दादा की आमसभा में दादा ने कहा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा की आमसभा कस्तूरबा नगर मेंन रोड पर हुई। इसमें दादा ने विधायक को चैलेंज देते हुए मंच पर जनता के सवालों का जवाब देने के लिए ललकारा। इस दौरान युवा नेता मयंक जाट ने भी कई तथ्यात्मक आरोप लगाए। वहीं कर्नाटक से आए गुरमीत सिंह सलूजा ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है।
आमसभा में मुख्य वक्त के रूप में गुरमीत सिंह सलूजा, कुलदीप इंदौरा, शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, शैलेंद्र सिंह अठाना, कुसुम चाहर, फैयाज मंसूरी, राजीव रावत, शांतिलाल वर्मा, सुजीत उपाध्याय आदि पदाधिकारी गण मंचासीन रहे। कर्नाटक से आए गुरमीत सिंह सलूजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है, आप सरल सहज कांग्रेस के उम्मीदवार पारस सकलेचा दादा को ही वोट दें।

पानी की समस्या ज्यो की त्यों-मयंक

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने पानी की समस्या पर जोर देते हुए कहा कि हमेशा विधायक हर बार उद्घाटन करते रहते हैं। लेकिन पानी की समस्या ज्यो की त्यों है। हर बार अख़बारों में खबर छपती है रोज नल से पानी देंगे। कब देंगे? उसका कोई भरोसा नहीं। हर थोड़े दिन में विधायक का काम है उद्घाटन करना और बहुमान करवाना। आप लोगों ने कभी विधायक को सड़कों पर चलते हुए देखा नहीं? क्योंकि वह तो महलों में रहने की आदि है। उनको क्या मालूम के यहां पर लोग धूल खा रहे हैं। मयंक जाट ने विधायक भवन में चार दरवाजे बताएं। जाट ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आते हैं चारों दरवाजे जनता के लिए एक-एक करके खुलते जाते हैं और जैसे ही चुनाव खत्म होंते हैं चारों दरवाजे आम जनता के लिए वापस बंद हो जाते है। विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा ने अपनी आने वाली सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे वचन-पत्र में 1227 वचन है। हम इन पर काम करेंगे।

दादा के बोलते ही बजी तालियां

विधायक को आड़े हाथों लेते हुए दादा ने कहा कि अहंकार में तीन गए, धन, वैभव और वंश। यकीन ना आए तो देख लो रावण कौरव और कंस। सकलेचा ने कहा कि विधायक आप आमसभा क्यों नहीं करते? मेरा आपको खुला चैलेंज है कि आप आमसभा करे। अभी हमने दशहरा मनाया, दशहरे में रावण का वध होता है। रावण भी राजा था, उसमें बहुत सारे गुण थे, साथ ही उसमें तीन अवगुण भी थे। जिसके कारण उसका नाश हुआ। रावण में अहंकार था, क्रोध था और कामवासना थी…। यह मैं नहीं बोल रहा, यह रामचरितमानस बोल रही। रावण कितना भी दुबला हो या मोटा हो, एक सिर का हो या 10 सिर का हो। 21 फीट, 51 फीट का हो 101 फीट का हो। मरना रावण को ही है। इस दौरान तालियां भी बजती रही। रतलाम में विधायक ने पोस्टर लगाकर बताया कि रतलाम को महानगर बनाएंगे। अब महानगर बनने के लिए शहर की जनसंख्या एक करोड़ होनी चाहिए। रतलाम की आबादी 2011 में 2 लाख 44 हजार थी! अभी बढ़कर सवा तीन लाख से डेढ़ करोड़ कैसे हो गई भगवान जाने। दादा के वक्तव्य को सुनकर रतलाम की जनता ने दादा को खूब सराहा।
इस अवसर पर भारी संख्या में लोगो ने आमसभा को सुना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds