Logo
ब्रेकिंग
रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे...

बालक में रतलाम कॉर्पोरेशन व बालिका में इंदौर कॉर्पोरेशन जीता

रेलवे इंस्टिट्यूट बास्केटबॉल खेल मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम कॉर्पोरेशन एरिया बास्केटबॉल संगठन द्वारा रेलवे कॉलोनी स्थित सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट बास्केटबॉल खेल मैदान पर बालक एवं बालिका वर्ग की आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को संघर्षपूर्ण मैच खेले गए। इसमें बालक वर्ग में रतलाम व बालिका वर्ग में इंदौर की टीम सहित अन्य टीमों ने जीत हासिल की।

प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, अध्यक्ष प्रताप गिरी, उधोगपति वरुण पोरवाल, जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा, मप्र बास्केबाल संघ इंदौर सह सचिव ज्योति शर्मा, पत्रकार हेमंत भट्ट व गौरव दुबे,राजेन्द्र चोधरी थे। अतिथियो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुशील अजमेरा, उपाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, अमिता अय्यर, सबा खान, गीता मर्दवाल, नीता इसरानी ,महेंद्र सिंह गौतम, उषा गुप्ता, विक्रम बाथव , राजे खान, सर्वेश माथुर , सुरेश माथुर, फिरोज पटेल, वंदना व्यास, जसबीर महेश गौतम आदि ने किया। स्पर्धा के निर्णायक संजय गुर्जर, शुभम दवे, देवेंद्र सिंह, अमित गुर्जर, अनामिका जोशी, रोहित कुमार व अमित तिवारी थे। संचालन फहीम अली ने किया व आभार देवेंद्र वाधवा ने माना ।
मैच के स्कोरर महेश हटीला, रौनक सिंह चौहान, अर्चित सोलंकी थे।

आज इनके बीच हुए मैच
बालक वर्ग में रतलाम कार्पोरेशन ने गुना जिला को बालक 89-49 से जीत दर्ज की। भोपाल कार्पोरेशन ने गुना जिला को 47-26 अंक सेे हराया।

बालिका वर्ग के मैच
1.इंदौर कार्पोरेशन ने रतलाम कार्पोरेशन को 31-17 से

हराया।

2. उज्जैन कार्पोरेशन ने ग्वालियर जिले को 25-05 से हराया।

3. एस.टी.सी.जबलपुर ने रतलाम जिले को 30-11से हराया।
4. ग्वालियर कार्पोरेशन ने छतरपुर जिले को
25-10 से हराया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds