Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

वयोवृद्ध श्रीमती मिथलेश व्यास का निधन, बेटे तरनी व्यास ने दी मुखाग्नि

-विधायक व भाजपा उम्मीदवार काश्यप सहित गणमान्य नागरिकों ने मुक्तिधाम पर दी श्रद्धांजलि

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। गुर्जर गौड़ समाज की वयोवृद्ध धर्मनिष्ठा व तरनी व्यास की माताजी श्रीमती मिथलेश (83) पति स्व. मधुसूदन व्यास का 5 नवंबर को निधन हो गया। निधन की सूचना से परिवार सहित समाज में शोक की लहर छा गई। विधायक चेतन्य काश्यप सहित गणमान्य नागरिकों ने मुक्तिधाम पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

फ़ोटो-श्रीमती मिथलेश व्यास।

शवयात्रा लक्ष्मनपुरा स्थित निवास से निकाली गई। इसमें शहर विधायक काश्यप सहित शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

जवाहर नगर मुक्तिधाम पर बेटे तरनी व्यास, सचिन्द्र व्यास, महेंद्र व्यास, श्रवण व्यास व प्रमोद व्यास ने मुखाग्नि दी।

विधायक काश्यप, समाजसेवी सुशील अजमेरा, भगत सिंह भदौरिया, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष राजेश तिवारी, समाज के वरिष्ठ दिलीप व्यास, समाज के वीरेंद्र व्यास इंदौर, सेवानिवृत्त सीनियर डीसीएम सुरेश बरमेचा, डॉक्टर उदय यार्दे, भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव विजय सोनी, सर्व ब्राह्मण समाज के नरेंद्र जोशी, मप्र बिजली कंपनी के संजय वोहरा, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ मंडल मंत्री अभिलाष नागर, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल  मंत्री मनोहर सिंह बारठ, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान के अलावा रेलवे, बैंक, बिजली कंपनी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

उठावना मंगलवार को लायंस हाल में

अखिल भारतीय विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम जी सिखवाल ने बताया कि

श्रीमती मिथलेश व्यास के निधन पश्चात उठावना 7 नवंबर को लायंस हाल में सुबह 11 बजे होगा। इस दौरान श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds