Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

क्यू ट्रैक सेक्शन में ओएचई के तार टूटकर लटके, रेल परिचालन रुका, डेमू ट्रेन 2 घंटे लेट

धौंसवास स्टेशन के पास हुए तार क्षतिग्रस्त, टावरवेगन मौके पर की रवाना।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम से धौंसवास के क्यू ट्रैक सेक्शन में रविवार शाम को ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) के इलेक्ट्रिक तार टूटकर लटक गए। इससे रेल परिचालन ठप हो गया। सूचना पर रेल प्रशासन द्वारा टावरवेगन मौके पर भेजी। ब्लॉक लेकर सुधार कार्य शुरू किया गया। हालांकि डेमू पैसेंजर रतलाम स्टेशन से रवाना कर दी गई थी। लेकिन धौंसवास के पहले पहुंचते तार टूट गए। इसलिए सेक्शन में खड़ी की गई। यह ट्रेन करीब 2 घंटे लेट हुई।

जानकारी के मुताबिक शाम 6.45 बजे क्यू ट्रैक सेक्शन में इलेक्ट्रिक तार टूटकर पोल के पास लटक गए। कंट्रोल पर इसकी सूचना मिली। इसके बाद ताबड़तोड़ टावरवेगन स्टाफ को सूचना दी गई। ब्लॉक लेकर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने सुधार कार्य शुरू किय। रात 8.20 बजे डेमू को रवाना किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds