Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

साहित्य अकादमी अलंकरण से चांदनीवाला एवं दशोत्तर अलंकृत

-प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा एवं संस्कृति मंत्री ने दिया सम्मान

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा शहर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला एवं युवा साहित्यकार आशीष दशोत्तर को साहित्य अलंकरण से अलंकृत किया गया है । रवीन्द्र भवन,भोपाल में आयोजित समारोह में सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं लेखक आशुतोष राणा, मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, साहित्य अकादमी निदेशक विकास दवे,संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने दोनों रचनाकारों को प्रशस्ति सम्मान एवं 51-51 हज़ार रुपए की सम्मान निधि प्रदान कर सम्मानित किया।

वर्ष 2018 का व्यंग्य सम्मान दशोत्तर को

युवा साहित्यकार आशीष दशोत्तर को वर्ष 2018 के शरद जोशी व्यंग्य अलंकरण से अलंकृत किया गया । श्री दशोत्तर को यह सम्मान उनके व्यंग्य संग्रह ‘ मोरे अवगुण चित में धरो’ के लिए प्रदान किया गया है ।

वर्ष 2020 का कविता सम्मान चांदनीवाला को

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चांदनीवाला को वर्ष 2020 के श्रीकृष्ण सरल कविता अलंकरण से अलंकृत किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी काव्य कृति ‘विरासत के फूल’ के लिए प्रदान किया गया है । समारोह में वर्ष 2018 से 2021 तक के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक अलंकरण से अलंकृत साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में देशभर के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्य का मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds