Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार...

हफ्ता वसूली व जान से मारने का प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार किया, निकाला जुलूस

-दीनदयाल नगर पुलिस थाना क्षेत्र का मामला

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। हफ़्ता वसूली व जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों को दीनदयाल नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें पैदल चलाते हुए जुलूस भी निकाला।

घटना 4 जून 2023 की है। फरियादी निलेश कारा द्वारा रिपोर्ट की गई थीं कि नन्नु नायक एवं अशोक नायक द्वारा शराब पीने के लिए जबरदस्ती पैसे की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर अश्लील गाली गलौच कर मारपीट की गई। आगे से पैसे नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आवेदक की रिपोर्ट पर थाना दीनदयाल नगर रतलाम में अपराध क्रमांक 337/23 धारा 327,323,294,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण घटना दिनांक से ही फरार हो गए थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसके अलावा 14 जून 2023 को फरियादिया द्वारा उसके भाणेज निलेश कारा के साथ अशोक नायक, मनोहर नायक एवं कालू नायक  व अन्य व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर डंडे से मारपीट की गई। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना दीनदयाल नगर रतलाम में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 366/23 धारा 427, 294, 323, 506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पीड़ित के गंभीर रूप से घायल होने तथा आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से मारपीट करने से प्रकरण में धारा 307 भादवि का इजाफा किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश के लगातार प्रयास शुरू किए। इधर, मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी अशोक पिता मांगीलाल नायक, विजय उर्फ नन्नु पिता सुनिल नायक. सूरज उर्फ कालू पिता मोहन नायक, मनोज उर्फ मनोहर पिता मांगीलाल नायक, विनय उर्फ छोटू पिता सुनिल नायक तथा कृष्णा उर्फ अंकिल पिता दिनेश खरे को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ एवं आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड के आधार पर हफ्ता वसुली, मारपीट, अवैध हथियार रखने एवं डराने-धमकाने संबंधी अपराध पंजीबद्ध होना पाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.