Logo
ब्रेकिंग
अनुकंपा नियुक्ति की पीड़ा...पीड़ित नौकरी का राग अलापते रहे, बड़े साहब सुनते रहे राग भैरवी नई कहानी...? विधायक कमलेश्वर को मुख्यमंत्री शिवराज ने खिलाई मिठाई, दी जीत की बधाई सुरक्षा 'कवच' के साथ 2024 से बड़ौदा-नागदा के बीच चलेगी '160 की गति' से ट्रेनें एमडीडीटीआई संस्थान में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस, पौधरोपण कर डॉ. अम्बेडकर को किया याद टायर बस्ट होते ही पेड़ से जा टकराई कार, बाल-बाल बचा चालक भा गए भैयाजी...रतलाम के मन में भैयाजी, जनता के मन में भरोसा... ईमानदारी और निष्ठा के साथ राजनीति की जाए, तो जनता सर आंखों पर बिठाती है - विधायक चेतन्य काश्यप 5 विधानसभा सीटों में से 4 पर भाजपा की जीत, सैलाना से डोडियार ने बाजी मारी मैं और मेरी कविता रेलवे मटेरियल विभाग की घूसखोरी...12 स्थानों पर तलाशी में मिले काली कमाई के सबूत, आरोपी आज होंगे न्या...

डीजे साउंड पर ‘और जलेगी लंका और जलेगा रावण’ की धुन, पीछे वाहनों की रैली, गूंजी आवाज जिलाध्यक्ष को हटाओ

-भाजपा जिलाध्यक्ष को हटवाने आलोट से निकले कई भाजपाई

-लामबंद होकर कई कार्यकर्ता वाहनों से रतलाम पहुंचे।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ पार्टी के ही कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने ताल ठोक दी है। जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए आलोट क्षेत्र से कई कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे है। दोपहर 12.30 बजे बाद कई वाहनों से ये कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर भाजपा के दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने के लिए रतलाम के लिए रवाना हुए थे। आगे डीजे साउंड पर ‘और जलेगी लंका और जलेगा रावण’ की धुन बज रही थी। इसके पीछे कई वाहनों से असंख्य कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हटाओ के नारे लगाते दिखाई दिए। यह रैली जावरा, नामली में भी ठहरी। कार्यकर्ता वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर उन्हें भी अपने साथ चलने की गुजारिश करते आगे बढ़ते रहे। लगभग 100 वाहनों द्वारा 500 से अधिक कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। रतलाम में भाजपा मुख्यालय से रैली निकाली गई।

 

इसलिए गरमाया मामला

आलोट थाना क्षेत्र में भाजपा के कतिपय नेताओं से पुलिस की अवैध वसूली और कार्रवाई का मामला हुआ था। इस पर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं ने थाना परिसर में धरना देकर पुलिस की कार्यशैली को लेकर विरोध जताया था। तब पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं को पड़ से हटाते हुए अन्य की नियुक्ति कर दी थी। उसके बाद से जिलाध्यक्ष के खिलाफ माहौल निर्मित होने लगा था। पदमुक्त किए गए उन नेताओं ने अब जिलाध्यक्ष को ही हटाने का बिगुल बजा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.