Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

बंजली क्षेत्र में पुलिस की भागमभाग, आरोपी की खोजबीन में सर्चिंग

-नीमच-मंदसौर क्षेत्र में हुई लूट की वारदात के बाद आरोपियों को पकड़ने पुलिस बल पहुंचा।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। नीमच और मंदसौर जिले में वारदात करके भागे बदमाशों की जानकारी रतलाम के बंजली क्षेत्र में मिलने पर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर नाकेबंदी की गई। मौके पर डीआईजी एसपी के साथ सीएसपी एवं औद्योगिक थाना क्षेत्र प्रभारी सहित शहर के दो अन्य थाना प्रभारी भी बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस को जानकारी मिली कि नीमच एवं मंदसौर क्षेत्र में आपराधिक वारदात को अंजाम देकर भागे तीन बदमाशों की जानकारी रतलाम के बंजली क्षेत्र में मिली थी। जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात करते हुए स्वयं भी मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की ।

पुलिस के इस अभियान में डीआईजी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश खाका, सीएसपी हेमंत चौहान, औद्योगिक थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा सहित क्षेत्र के अन्य दो थाना प्रभारी भी थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में नाकेबंदी करते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया।

जानकारी अनुसार विगत 2 दिन पूर्व नीमच मंदसौर क्षेत्र में हुई लूट की वारदात के बाद आरोपियों को पकड़ने पुलिस बल पहुंचा था।

बदमाशों को पकड़कर लाते वक्त बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को बंदी बनाते हुए उनके हथियार लूटने के साथ एक पुलिस कर्मी को गोली मार दी थी। जिसके बाद तीनों बदमाश मौके से पुलिस की गाड़ी व हथियार लेकर फ़रार हो गए थे।

फरार बदमाशों में से एक बदमाश की रिश्तेदार बंजली में रहते थे। उक्त रिश्तेदार के यहां पर बदमाश के आने की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थाना क्षेत्र के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद क्षेत्र में उन्होंने नाकेबंदी करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया।पुलिस को सूचना मिलने की जानकारी बदमाशों को लगी तो उन्होंने रास्ते में से ही गाड़ी पलटा कर फरार हो गए। वहीं उक्त आरोपियों को कुछ लोगों ने भागते हुए देख लिया जिस पर पुलिस अधिकारी उन लोगों को जानकारी प्राप्त करने के लिए थाने लेकर आए और उनसे गाड़ी एवं उसमें बैठे लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.