Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

पुलिस जांच; मौत से पहले अंजनी धाम गया था सचिन, साथी से कड़ी पूछताछ

-अपना रेस्टोरेंट संचालक के बेटे सचिन की मौत का मामला।

हत्या के एंगल से भी पुलिस जांच में जुटी, पीएम रिपोर्ट के बाद खुलासा।

-दो दिन से लापता होने के बाद गुरुवार को सैलाना के पास कुएं में मिली थी लाश।


न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सैलाना रोड अलकापुरी चौराहा पर स्थित अपना रेस्टोरेंट संचालक के बेटे सचिन सोलंकी की मौत के बाद सैलाना पुलिस ने अंजनी धाम निवासी दोस्त गौरव परमार से पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जांच के बिंदु को मजबूत आधार मिलेगा।

गुरुवार को सचिन का शव रतलाम लाने के बाद इसके निवास स्थित अष्टविनायक से शवयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मालूम हो कि 13 जून रात को घर से निकले सचिन की 15 जून को सैलाना के पास केदारेश्वर मंदिर एरिया में एक कुएं से लाश मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से लाश निकालने का काम शुरू किया।

सचिन 13 जून मंगलवार को रात करीब 12 बजे कहीं से आकर घर पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक रात 1 बजे बाद सचिन के दोस्त का फोन आया। इसके बाद वह पहले अंजनी धाम गया। रात करीब 2.30 बजे इसकी मोबाइल लोकेशन ग्राम अडवानिया टॉवर के संपर्क में आई थी।

परिजनों से लेंगे दोबारा जानकारी

मामले में पुलिस ने गुरुवार को सचिन के परिजनों से मामले में जानकारी लेना चाही। लेकिन परिवार गमगीन होने से कोई भी ज्यादा कुछ नही बता सका। पुलिस द्वारा परिजनों से दोबारा जानकारी ली जाएगी। इधर, सचिन का दोस्त गौरव दलाली का काम करता है। इस एंगल से पुलिस पूछताछ कर रही है कि मौत के पीछे पैसे का लेनदेन तो नही था। मामले में सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान का कहना है कि मामले में सचिन के दोस्त गौरव परमार से पूछताछ की गई है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.