Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

उठाई मशाल, दिखाए तीखे तेवर, ओल्ड पेंशन बहाली के लिए निकल पड़े सड़कों पर

-रेलवे अस्पताल से यूनियन कार्यालय तक कतारबद्ध होकर निकाली मशाल रैली।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। न्यू पेंशन खत्म कर ओल्ड पेंशन लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त मंच द्वारा 21 मई रविवार को मशाल रैली निकाली गई। कर्मचारी हाथों में मशाल लिए सड़कों पर निकले तो नजारा क्रांतिकारी माहौल का दिखाई दिया।
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के मंडल मंत्री, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, पुरानी पेंशन बहाली संघ तथा एसटीएससी संघ के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन था। इसमें बड़ी संख्या में रेलवे के अलावा राज्य कर्मचारी भी शामिल हुए।
रैली मंडल चिकित्सालय रतलाम से शाम 7.30 बजे शुरू हुई। दो बत्ती होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर युनियन कार्यालय पर समाप्त हुई।

मशाल की तपिश में ठंडाई के इंतजाम

इससे पहले रैली रेलवे कॉलोनी स्थित जैसी बैंक पहुंची। तब जैसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान ने कोल्डड्रिंक का इंतजाम किया। यहां रैली का स्वागत किया गया। यूनियन व मजदूर संघ कार्यकर्ताओं का फूल माला से स्वागत किया गया।

ये रैली में शामिल रहे
मशाल रैली में वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, मजदूर संघ के सहायक मंडल मंत्री दीपक भारद्वाज, हरीश चांदवानी, प्रताप गिरी, गौरव दुबे, हिमांशु पिटारे, नवीन बोकाड़िया, आरसी वर्मा, पीयूष व्यास सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds