Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

6 से 15 वर्ष के बच्चों का प्रशिक्षण….90 से अधिक बच्चे सीखेंगे फुटबॉल के गुर

-वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम फुटबॉल क्लब द्वारा 21 दिवसीय फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम फुटबॉल क्लब द्वारा 21 अप्रैल रविवार को 21 दिवसीय फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। आयोजन वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर एवं आरडीएसए सचिव महेश कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, फुटबॉल सचिव मुबारिक खान की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण में 6 से 15 वर्ष के बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं।


शुभारंभ अवसर पर 90 से अधिक बच्चे इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेंगे। मुख्य अतिथि गुप्ता ने सभी बच्चों से परिचय प्राप्त किया एवं शुभकामनाएं दी। बारठ ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को शुभकामना देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण 1992 से लगातार चलता आ रहा है। यहां के प्रशिक्षित किए हुए बच्चे आज स्पोर्ट्स के माध्यम से रेलवे में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भविष्य में यह बच्चे भी इस खेल को बढ़ावा देंगे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी ने किया। इस अवसर पर यूनियन के मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, यातायात शाखा उपाध्यक्ष मनीष जोशी भी उपस्थित रहे। बच्चों को प्रशिक्षण श्यामू कैथवास, सुनील, विलियम जेम्स, रफीक, सुनील एवं मदन बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। आभार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.