Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

सीएम के फरमान का अमल: सैलाना यार्ड मस्जिद से कमेटी ने उतारे लाउडस्पीकर

-सैलाना यार्ड मस्जिद कमेटी ने आदेश के सम्मान में किया फैसला।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव ने लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल बंद करने का निर्देश जारी किया था। जिसके बाद आदेश का असल अब रतलाम जिले सहित रतलाम शहर में भी दिखाई देने लगा है। शहर में मंदिर के अलावा मस्जिद कमेटियों द्वारा खुद से फैसला लेते हुए लाउडस्पीकर उतारने शुरू कर दिए। स्थानीय लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत किया। शनिवार को सैलाना यार्ड मस्जिद कमेटी ने मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवा लिए है।


मालूम हो कि सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा शपथ लेने के बाद यह निर्णय लिया तथा इस संबंधी प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया। इसके बाद नामली में बाबा रामदेव मंदिर के अलावा स्थानीय जामा मस्जिद से अधिकारियों की मौजूदगी में लाउड स्पीकर उतरवाए गए थे।
दूसरी ओर रतलाम शहर में धर्म गुरुओं व कमेटी सदस्यों ने भी स्वयं लाउडस्पीकर उतारने का फैसला लिया है। सैलाना यार्ड मस्जिद कमेटी रतलाम के सदर आरीफ अब्बासी की मौजूदगी में मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवा लिए। इसका पहल की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.