Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

घबरा गए वाहन चालक… यातायात पुलिस ने सख्ती से रोका, कोई भागा तो कोई गिर पड़ा

-हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की समझाई देने दो बत्ती चौराहे पर जमा हुआ विभाग का अमला।
-15 दिसंबर के बजाय अब नंबर प्लेट लगाने की आख़री तारीफ 15 जनवरी 2024 की गई।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वाहन चालकों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए आखरी तारीख़ 15 दिसंबर थी। इसे एक माह और बढ़ाकर 15 जनवरी 2024 कर दी गई है। वाहन चालकों को नंबर प्लेट लगवाने की अनिवार्यता की समझाइश के लिए शनिवार को यातायात डीएसपी सहित यातायात विभाग का अमला दो बत्ती चौराहे पर जमा हुआ। एक- एककर वाहन चालकों को रोका गया। तब चालान कटने के भय से वाहन चालक घबरा गए। यातायात पुलिस को देखकर कोई दूर से भाग निकला तो कोई बचने की हड़बड़ी में गिर पड़ा। हालांकि चालकों से लाइसेंस सहित दस्तावेज की भी फौरी तौर पर पूछताछ की गई।


मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाना अनिवार्य किया गया। वर्ष 2019 के बाद के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी आ रही है। जबकि इसके पहले खरीदे वाहनों पर ये प्लेट लगाना जरूरी है।
मामले में यातायात डीएसपी अनिल कुमार राय ने कहा कि लोगों को इसके बारे में पर्याप्त जानकारी नही मिल सकी। इसलिए आखरी तारीख 15 दिसंबर के बजाय 15 जनवरी 2024 की गई है। लोगों को मुहीम के तहत समझाई दी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.