Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

इस मैसेज ने रेलवे जोन में फैलाई सनसनी…मटेरियल विभाग के तीन डिप्टी सीएमएम को किया सीबीआई ने ट्रेस

-मटेरियल विभाग में मंडल से लेकर पश्चिम रेलवे जोन तक गड़बड़झाला।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे का मटेरियल विभाग 24 घंटे के अंतराल में देशभर की सुर्खियों में आ गया। वेबसाइट के एक मैसेज ने रेलवे में भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। इसमें पश्चिम रेलवे जॉन के 3 डिप्टी सीएमएम तथा सेंट्रल रेलवे के एक डिप्टी सीएमएम को रिश्वत लेते सीबीआई ने ट्रेस किया है।
दरअसल रेलवे के मटेरियल विभाग में मंडल स्तर पर अनियमितता जगजाहिर है। लेकिन जोन स्तर पर उजागर घूसखोरी के मामले ने सिस्टम में भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खोलकर रख दी है। पश्चिम रेलवे जोन का यह मामला गुरुवार शाम 6.30 बजे का बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक घूसखोरी के मामले में सीबीआई ने जोन के 3 डिप्टी सीएमएम को ट्रेस किया है। इसमें एक सेंट्रल रेलवे का डिप्टी सीएमएम भी शामिल है। इसका एक वेबसाइट पर वायरल मैसेज जोन स्तर पर तेजी से वायरल हो चुका है।

पूर्व डीएमएम को किया था लोअर ग्रेड

रेल मंडल में भी इसी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई थी। यहां कार्यरत रहे सीनियर डीएमएम (वरिष्ठ मंडल मटेरियल मैनेजर) इरशाद गौरी को बड़ी कार्रवाई के तहत लोअर ग्रेड किया गया था। रेलवे बोर्ड की इस कार्रवाई से रेल अधिकारियों में हड़कंप मचा था। बोर्ड के आदेश के बाद रतलाम मंडल स्तर पर अधिकारी की ग्रेड संशोधन संबंधी कार्रवाई की गई थी।
इनकी बेसिक 1,30,900 थी। लोअर ग्रेड के बाद बेसिक 1,23,100 कर दी गई थी। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक सीनियर डीएमएम को साउथ ईस्टर्न रेलवे में टेंडर संबंधी अनियमितता को लेकर यह कार्रवाई की गई थी। उस दौरान इन्हें एसएफ़-5 चार्जशीट दी गई थी। इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.