Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

डीआरएम की सहमति: डीजल शेड पहुंचने के लिए बनेगी डेढ़ किलोमीटर एप्रोच रोड, वर्क ऑर्डर जारी

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की 2023 की चौथी पीएनएम में कई मुद्दों पर सहमति।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की 2023 की चौथी पीएनएम मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में हुई। जिसमें कर्मचारी हितों पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार एवं सभी ब्रांच अधिकारियों से चर्चा की गई। पीएनएम में डीआरएम की ओर से डीजल शेड रोड कैंटीन संचालन, वातानुकूलित वार्ड सहित अन्य मुद्दों पर सहमति बनी है।

इन मुद्दों पर सहमति

1) रेलवे अस्पताल रतलाम में सभी सर्जिकल वार्ड वातानुकूलित होंगे, कार्य पूर्ण हो चुका है।
2) डीजल शेड जाने के लिए डेढ़ किलोमीटर एप्रोच रोड बनाई जाएगी वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
3) मंडल के ट्रैकमेन को विंटर जैकेट प्रदान किए जाएंगे।
4) शीघ्र ही डीआरएम ऑफिस स्थित दोस्ती कैंटीन भोजन एवं नाश्ते की सुविधा के साथ संचालित की जाएगी।
5) आरआरबी से चयनित 26 गुड्स गार्ड्स को दिसंबर माह से स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा जो कि पिछले 3 महीने से लंबित था।
6) उज्जैन लॉबी में मेल एक्सप्रेस के पद पद यथावत रखे जाएंगे l
7) मंडल में ट्रैकमेनो के विंटर पेट्रोलिंग बीट को 12 से 14 किलोमीटर के बीच में रखा जाएगा।
8) रेलवे अस्पताल में तीनों खिड़कियों से दवाई वितरित करना प्रारंभ कर दी गई है। पूर्व में अत्यधिक भीड़ के कारण कर्मचारी परेशान होते थे।
9) असिस्टेंट लोको पायलट का साइको टेस्ट अक्टूबर माह में हुआ था, जिसके परिणाम लंबित थे वे अगले सप्ताह घोषित कर दिए जाएंगे।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, संयुक्त मंडल मंत्री रोशनलाल कौशल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जानकारी प्रवक्ता गौरव दुबे ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.