Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से...

पुताई करते वक्त घर से चुराए जेवर, 24 घंटे में ही धराया

-इंदिरा नगर में चोरी का मामला, नयागांव निवासी है आरोपी।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। घर मे पुताई करते वक्त आलमारी से जेवर चुराने वाले युवक को पुलिस ने 24 घंटे के अंतराल में ही पकड़ लिया।
यह घटना 18 सितंबर की है। फरियादी पुनित पिता विनोद शर्मा निवासी 155 इन्द्रा नगर रतलाम ने रिपोर्ट कराई कि इंदिरा नगर स्थित घर पर मरम्मत काम कर चल रहा था। इस दौरान पुताई वाले, फर्निचर वाले आ जा रहे थे। मेरी चाची मंजू शर्मा मकान के उपरी हिस्से में रहती है। 17 सितंबर को मेरी चाची मंजू शर्मा ग्वालियर से आई। तब उन्होंने बताया कि उनके कमरे की अलमारी में रखी उसकी दो सोने की अंगुठी, दो कान की झुमकी, एक नाक की नथ (क़ीमत 1,10,000 रूपए) की ज्वेलरी नही दिखी। तब मैने ऊपरी मंजिल पर पुताई करने वाले के बारे मे जानकारी ली तो आता चला कि नितेश उर्फ बंटी सोलंकी ने पुताई की थी। वह 10 सितंबर के बाद से काम पर नही आया था।
तब फरियादी ने अपने चाची मंजू शर्मा को लेकर रिपोर्ट कराई। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 654/2023 धारा 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने संदेही नितेश उर्फ बंटी पिता बलवंतसिंह सोलंकी निवासी राधाकृष्ण मंदिर के पास नयागांव रतलाम की तलाश की तो संदेही नयागांव टैंकर रोड़ पर मिला। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में फरियादी पुनित शर्मा के घर चल रहे पुताई कार्य के दौरान घर की अलमारी को खोलकर उसमें रखी ज्वेलरी को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी की गई दो सोने की अंगुठी, दो कान की झुमकी, चार कान के लोंग सोने के जब्त कर रिपोर्ट होने के 24 घंटे के भीतर ही माल की बरामदगी की गई है।

इनकी सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में निरी. राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ क्षेत्र रतलाम, उप.निरी. पंकज राजपूत थाना औ क्षेत्र रतलाम, सहा.उप.निरी. रायसिंह रावत, आर 59 विरेन्द्र बारोड़, आर 1081 संजय, आर 477 इमरान खान, आर 828 संदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.