Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

नियुक्ति वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ : सचिन मिश्रा उपाध्यक्ष, गौरव दुबे और योगेश पाल सहायक मंडल मंत्री बनाए

-संगठन स्तर पर की गई नियुक्ति को मिला एपीओ का अप्रूवल।
न्यूज़ जंक्शन-18

फ़ोटो- उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा वर्तमान में सहायक मंडल मंत्री सचिन मिश्रा को पदोन्नत कर उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीँ मंडल कार्यालय शाखा सचिव व प्रवक्ता गौरव दुबे और मुख्य कार्यालय अधीक्षक योगेश पाल को सहायक मंडल मंत्री नियुक्ति किया गया है। यह नियुक्ति मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के अनुशंसा से की गई है।जिस पर महामंत्री आरजी काबर ने सहमति प्रदान की है। पश्चिम रेलवे एपीओ का अप्रूवल मिला है। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर नियुक्ति को मोहर लगी है।

फ़ोटो- सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे
प्रवक्ता दुबे ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष रफीक मंसूरी के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में आए मजदूर संघ के महामंत्री के रतलाम दौरे से ही यह तय था कि संगठन का मंडली स्तर पर बदलाव किया जाएगा। सक्रिय रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं उक्त पदों पर पदोन्नत किया जाएगा। उसी के तहत एक पदाधिकारी को बदला गया है।

फ़ोटो- सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी व रोशनलाल कौशल, सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सीडब्लूसी महेंद्र राठौर, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान शाखा सचिव संजय कुमार, गौरव ठाकुर, दीपक गुप्ता, जूनियर इंस्टिट्यूट सचिव अरविंद शर्मा,शाखा अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने हर्ष जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.