Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

पटवारियों ने मौन मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

-5 सूत्रीय मांगो को लेकर जारी हड़ताल आज 26वें दिन में प्रवेश।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पटवारियों की  5 सूत्रीय मांगो को लेकर जारी हड़ताल आज 26वें दिन में प्रवेश कर गई है। अभी तक शासन द्वारा कोई निराकरण नहीं किए जाने से रातलाम पटवारी संघ द्वारा गुरुवार को मौन मशाल रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में जिले के पटवारी  शामिल हुए। उनके हाथों में मशाल के साथ साथ नारे लिखी तख्तियां भी थी।

मशाल रैली की विशेष बात यह रही कि आज संयुक्त कर्मचारी संघ भी पटवारियों के समर्थन में शामिल हुआ।

रैली मेहँदीकुई बालाजी से प्रारंभ होकर जेल रोड, न्यू रोड, दो बत्ती, काला घोड़ा चौराहा होती हुई अम्बेडकर प्रतिमा पर ख़त्म हुई।

संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाटीदार ने बताया कि मशाल क्रांति का प्रतीक है। शासन द्वारा कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात करने से विरोधस्वरूप आज ये मौन मशाल रैली निकाली गई। अबआंदोलन ठंडा होने की जगह और इसमें और तेजी आएगी। क्योंकि अब संयुक्त कर्मचारी संघ के सदस्य भी समर्थन हेतु खुलकर सामने आ रहे है।

म प्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ल, जुल्फिकार अली, आराधना निगुडकर , दुष्यंत राज पुरोहित, राजेन्द्र त्रिवेदी, शैलेन्द्र देवड़ा, संजय जैन, सुनील वर्मा, विजय सिंह सोलांकी, रमेश भावसार, चरण सिंह चौधरी, शिवप्रकाश कसेरा, मुनीन्द्र दुबे , राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष मेहरबान सिंह मालविय, अमित जाटव

भगवा स्वयं सेवक संघ के प्रांताध्यक्ष मोतीलाल जैन, पटवारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष ध्रुवलाल निनामा,  संभागध्यक्ष हेमंत सोनी, अनुभाग अध्यक्ष मणिलाल कोलवार, सतीश राठौड़,  तहसील अध्यक्ष राजेश रावल, दया गुर्जर, भूपेंद्र चावड़ा, प्रभु गरवाल, गौरव बोरिया, रितेश साँसरी ओमकार भूरिया सहित बड़ी संख्या में पटवारी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.