Logo
ब्रेकिंग
संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में...

‘सर’ का स्मरण: रेलवे इंजीनियर्स का सम्मान, बोले-हमें गर्व है हम इंजीनियर हैं

-वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा लोको केयर सेंटर रतलाम में मनाया इंजीनियर डे
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा लोको केयर सेंटर रतलाम में इंजीनियर डे मना कर लोको शेड के इंजीनियर को सम्मानित किया गया। इंजीनियर विश्वेसरैया ‘सर’ को याद कर इंजीनियर बोले कि हमें गर्व है कि हम इंजीनियर है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागत वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर डीजल रजत नायक वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारी रहे। अतिथियों का स्वागत शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, सहसचिव रेवंद्र मोटगरे, उपाध्यक्ष राजेंद्र जैसवाल, उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, ओमप्रकाश मीणा, लक्ष्य ताम्रकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव सुनील चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवागत वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर डीजल नायक, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी सहित अन्य अतिथियों द्वारा इंजीनियर को संबोधित करते हुए उद्गार कहे।


नायक ने कहा कि प्रतिवर्ष 15 सितम्बर को भारत रत्न से सम्मानित ‘सर’ एम. विश्वेसुरैया का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाकर ‘सर’ के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हैं। हम इन्जीनियर होने व कहलाने में गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं तो इसके प्रणेता सर विश्वेसरैया है।
हम तकनीकी ज्ञान अर्जित कर इन्जीनियर पद को ना केवल सुशोभित करते हैं। बल्कि अपने तकनीकी ज्ञान से अपने विभाग को उत्तरोत्तर प्रगति और उत्पादनशील भी बनाते हैं।
रेलवे इन्जीनियर्स रेल विभाग की रीड की हड्डी होते हैं। इस श्रेणी के बगैर रेल का संचालन असंभव है। विशेष रूप से वर्तमान तकनीकी युग में हम इन्जीनियर अपना सर्वस्व न्योछावर कर रेल के संरक्षित, सुविधायुक्त, समयबद्ध, सुचारू संचालन को सुनिश्चित करते हैं।
इस अवसर पर लोको केयर सेंटर रतलाम सभी इंजीनियर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.