Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

दूरदृष्टा जननायक है शहर विधायक चेतन्य काश्यप

-वार्ड 49 में विकास कार्यों के शुभारंभ पर विधायक का अभिनंदन करते समाजसेवी सुभाष जैन ने कहा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विधायक के तौर पर विधायक चैतन्य काश्यप दूरदृष्टा जननायक है। उनमें नगर विकास को लेकर गहरी समझ है। वे किसी भी योजना का आधोपांत सतत निरीक्षण कर उसे अपने सौंदर्य बोध के साथ पूर्ण करते हैं।
उक्त विचार समाजसेवी सुभाष जैन ने वार्ड क्रमांक 49 में विधायक चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल एवं पार्षद श्रीमती सपना त्रिपाठी का अभिनंदन करते हुए व्यक्त किए। यह अवसर कायाकल्प योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35, 41 एवं 49 के अंतर्गत नीम चौक, बजाजखाना एवं शहीद चौक की सड़कों के डामरीकरण एवं इन वार्डो के सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ का था।
मालूम हो कि 1 करोड़ 52 लाख लागत से यह विकास कार्य पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक काश्यप, महापौर पटेल के अलावा निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पार्षदगण तथा पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने जैन स्थानक में विराजित प्रवर्तक श्री मुनि तरुणमुनि जी महाराज साहब एवं सुरेश मुनि जी महाराज साहब से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री वर्धमान जैन स्थानक श्रावक संघ के पदाधिकारी ललित पटवा, मणीलाल कटारिया एवं अन्य सदस्यों ने विधायक एवं महापौर को स्थानक के पीछे के हिस्से में कचरे के डंपिंग स्थल की समस्या से अवगत कराया। जिस पर नेता द्वारा समस्या के स्थाई समाधान करने हेतु आश्वस्त किया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक एवं श्रेष्टि जन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds