Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

रतलाम जेआरआई क्रिकेट क्लब के शोएब का वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में प्रदर्शन, ओमान की ओर से अर्धशतक जड़ा

-बेहतर प्रदर्शन के साथ रतलाम के शोएब प्लेयर ऑफ द मैच घोषित।

-आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में पले बढ़े, प्रारंभिक कोच लोकपाल सिंह ने निखारा।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम।  जेआरआई क्रिकेट क्लब रतलाम के खिलाड़ी शोएब खान ने वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर मैच में ओमान की ओर से खेलते हुए धूम मचा रहे है। उन्होंने यूएई के विरुद्ध बेहतर प्रदर्शन कर नाबाद अर्ध शतक जमाया। इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया है। रतलाम में जन्मे व पले बढ़े शोएब के प्रारंभिक कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया रहे है। शोएब की यह अंतरराष्ट्रीय स्तर लर बड़ी उपलब्धि है।

कोच लोकपाल सिंह ने बताया कि शोएब के पिता शफ़ीक़ खान का बेटे को आगे बढ़ाने में कड़ा संघर्ष व समर्पण रहा है। आर्थिक रूप से काफ़ी कमजोर परिवार में जन्मे शोएब को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा है। जेआरआई क्लब में नियमित अभ्यास से उनके खेल में उत्तरोत्तर निखार आता गया।

फिलहाल वे वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट में ओमान की ओर से जिब्बाब्वे में खेल रहे है। एक अनुबंध के तहत शोएब दो साल पहले ओमान खेलने गए थे।

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर

शोएब जिस क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट में खेल रहे है। उसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर दोपहर 12:30 बजे से हो रहा है। शोएब अभी तक 19 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके है। जिसमें उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक जमाए है। टूर्नामेंट में श्रीलंका, वेस्टइंडिज, ज़िम्बाब्वे, आयरलैंड सहित कुल 10 टीमें शामिल है। टॉप की 2 टीमें इस वर्ष भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.