Logo
ब्रेकिंग
दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल... ‘पटरियां लोहे की हैं तो इरादे भी फौलादी हों’, तनाव प्रबंधन व्याख्यान में बोले डॉ. चांदनीवाला

दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल….सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला सभा का सामूहिक दीपदान

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला सभा की महिलाओं द्वारा स्थानीय हनुमान ताल पर सामूहिक दीपदान का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान ताल दीपों की रौशनी से जगमगा उठा। महिलाओं ने सुख समृद्धि की कामना करते हुए प्रज्ज्वलित दीप प्रवाहित किए।

​शाम को गोधूली बेला पर समाज की सभी महिलाएं हनुमान ताल पर एकत्रित हुईं। इन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूजा के पश्चात सभी ने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और मंगल कामना के साथ तालाब में दीप प्रवाहित किए। दीपदान के बाद सभी महिलाओं ने भगवान हनुमान जी के दर्शन कर धर्मलाभ लिया।

​इस धार्मिक आयोजन में सविता तिवारी, शीतल तिवारी, रश्मि व्यास, राजेश्वरी जोशी, मधु बटवाल, रंजना तिवारी, गुंजा व्यास, रश्मि तिवारी, अनुपमा शर्मा, विमला चाष्टा, अर्चना चाष्टा, इंदु जलज शर्मा, वंदना तिवारी, मनोरमा तिवारी, विष्णु त्रिवेदी, शोभा शर्मा, प्रीति शर्मा, चेतना व्यास, अमृता तिवारी, वर्षा रानी, सरोज जोशी, मीना जोशी, विद्या तिवारी, रीना पंडित, संगीता आचार्य, वंदना पुरोहित, सुमन शर्मा, अर्चना तिवारी और विनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.