Logo
ब्रेकिंग
​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल... ‘पटरियां लोहे की हैं तो इरादे भी फौलादी हों’, तनाव प्रबंधन व्याख्यान में बोले डॉ. चांदनीवाला यह कार्रवाई भी खूब रही....रेलवे में तबादलों और सीएमआई चयन पर उठे सवाल, अब गोपनीय विभाग से दूसरा स्था... CMI नियुक्तियों और परीक्षा पर उठी उंगलियां, कटघरे में विभाग और विजिलेंस भी....कार्मिक विभाग से शुरू ... 56 भोग से सजेगा राम दरबार....श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल द्वारा आंवला नवमी पर अन्नकूट महोत... 36 घंटे की आस्था, नतमस्तक हुए कठिन तप के कष्ट: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन स्थापना विभाग में बाबू राज और मनमर्जी के आलम....पदोन्नति अटकने से रेलकर्मियों को आर्थिक और वरिष्ठता ... रतलाम के अमृत गार्डन में हल्दी-मेहंदी होगी खास, ‘अविन्य’ पूल साइड में मिलेगा रिजॉर्ट जैसा अनुभव टीटीई की मनमानी पर विजिलेंस का शिकंजा: कोटा में मुंबई के तीन टीटीई धराए, इधर रतलाम मंडल में वसूली के...

‘पटरियां लोहे की हैं तो इरादे भी फौलादी हों’, तनाव प्रबंधन व्याख्यान में बोले डॉ. चांदनीवाला

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में गुरुवार को संघ कार्यालय में ‘जीवन एवं तनाव प्रबंधन’ विषय पर विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ख्यात शिक्षाविद्, लेखक और चिंतक डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने रेल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि “रेल लोहे की पटरियों पर चलती है, इसलिए रेल कर्मियों के इरादे भी लोहे जैसे होने चाहिए।”

​डॉ. चांदनीवाला ने कहा कि जीवन में संकट आते हैं और चले जाते हैं, इसलिए कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय सदैव परिवर्तनशील रहता है और किसी भी स्थिति में तनाव को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

​कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुनलाल निमावत ने भी अपने विचार साझा किए। वहीं, बदलते परिवेश में भारतीय रेलवे के भीतर ट्रेड यूनियन की उपयोगिता एवं सार्थकता विषय पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने संबोधित किया।

​मंच पर पूर्व मंडल मंत्री आरसी भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया तथा पीएआर सचिव रफीक मंसूरी भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन श्रेया चोऋषि ने किया।

​इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बढ़गोत्या, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, योगेश पाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार, दीपक गुप्ता, बापी चौधरी, सुमित गर्ग, इमरान खान, युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, राजेंद्र चौधरी, कुंदन सोनार, विकास राठौड़, जयंत अग्रवाल, महेश प्रजापति, सुनील डागर, गिरीश भट्ट, दिनेश छपरी, रोहित कनोजिया, रवि शर्मा, जीवन सिंह पटेल, पराग दवे, अटल मीणा तथा महिला समिति संयोजक संध्या यादव, सुनीता वर्मा, कुसुमलता गिरी, शबनम खान और रचना मीणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.