भाजयुमो जिला मंत्री ऋषभ दुबे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर दी दीपावली व नूतन वर्ष की शुभकामनाएं
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला मंत्री ऋषभ दुबे ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास स्थान पर सौजन्य भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान ऋषभ दुबे ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को सनातन महापर्व दीपावली और नूतन वर्ष की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वडनगर से काशी तक निकाली गई जन जन यात्रा में मध्यप्रदेश सीमा में ऋषभ दुबे ने महती भूमिका निभाई थी। रतलाम में इस यात्रा का स्वागत हुआ था।
