Logo
ब्रेकिंग
सीसीटीएस पदोन्नति प्रक्रिया में बढ़ा विवाद..... गोपनीय विभाग के डीलिंग क्लर्क पर विजिलेंस जांच शुरू; ... टीटीई का वसूलीनामा...  AC में अपग्रेड के नाम पर वसूले 400 रुपए नकद, रसीद मांगने पर दी धमकी, बोला अधि... ​लापरवाही की आग में अनदेखी का धुंआ....रतलाम डीआरएम ऑफिस परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; बिजली ... खुशियों के बीच सफर बना परिवार: ट्रेन स्टाफ के साथ टीटीई ने बांटी दीप पर्व की खुशियां" हादसा टला: ढोढर स्टेशन पर डेमू ट्रेन का पहिया जाम, बोगी काटकर ट्रेन को रतलाम रवाना किया फोरलेन चौड़ीकरण: फ्रीगंज रोड व्यापारी एवं रहवासी का विरोध, दुकानों और मकानों पर पोस्टर लगाकर दर्ज करा... धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस

टीटीई का वसूलीनामा…  AC में अपग्रेड के नाम पर वसूले 400 रुपए नकद, रसीद मांगने पर दी धमकी, बोला अधिकारियों तक जाता है शेयर

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। भारतीय रेलवे में यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता के दावों के बीच रतलाम मंडल से भ्रष्टाचार और बदसलूकी का एक गंभीर मामला सामने आया है। मंदसौर से चित्तौड़गढ़ के बीच ट्रेन में सफर कर रहे एक छात्र यात्री से टीटीई द्वारा नियमों को दरकिनार कर अवैध वसूली की। आरोप लगाए कि रसीद मांगने पर टीटीई ने धमकी तक दे डाली। पूरे मामले का वीडियो वायरल हुआ है। इतना ही नहीं ‘रेल मदद’ पोर्टल पर शिकायत की। बल्कि प्रशासनिक स्तर पर ट्वीट भी किया। हालांकि यात्री ने ‘रेल मदद’ पोर्टल पर शिकायत सेंड की। लेकिन मामले की केवल खानापूर्ति कर इसे बंद किए जाने का भी आरोप लगाया है।

​क्या है पूरा मामला?:- मंदसौर निवासी छात्र यात्री करण सांखला के मुताबिक, 6-7 नवंबर की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे इमरजेंसी में उसे मंदसौर से चित्तौड़गढ़ जाना था। ट्रेन संख्या 19712 में सफर के लिए जनरल क्लास का वैध टिकट लिया।
​रात में जब A1/A2 कोच में चढ़ गया। ऑन-ड्यूटी टीटीई से नियमानुसार टिकट को AC श्रेणी में अपग्रेड करने और एक्सेस फेयर टिकट की रसीद काटने को कहा। तब टीटीई ने उनसे

400 रुपए नकद ले लिए लेकिन कोई रसीद नहीं दी। हद तो तब हो गई जब टीटीई के साथ मौजूद कोच अटेंडेंट ने छात्र का ओरिजिनल जनरल टिकट भी अपने कब्जे में ले लिया। वापस करने से इनकार कर दिया।

​बिना नेम बैज ड्यूटी और खुलेआम धमकी:- पीड़ित छात्र ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद टीटीई ने यूनिफॉर्म पर अनिवार्य नेम बैज तक नहीं पहन रखा था। जब छात्र ने दिए गए 400 रुपए की पक्की रसीद देने की जिद की। तब टीटीई उल्टा बदतमीजी पर उतर आया।
​छात्र के अनुसार, टीटीई ने खुलेआम धौंस जमाते हुए कहा कि जाओ जहां शिकायत करनी है कर दो। डीआरएम और सीनियर डीसीएम रतलाम तक हमारा कट जाता है। त्योहार का हिस्सा ऊपर तक पहुंचता है।”
छात्र ने सतर्कता दिखाते हुए नकद पैसे लेने और बदसलूकी का पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि न्यूज़ जंक्शन-18 इस वीडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन यात्री ने यहीं वीडियो के स्क्रीन शॉट रेल मदद पोर्टल तथा ट्वीट में शिकायत के साथ शेयर किए।

​’रेल मदद’ पोर्टल पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति:- घटना के तुरंत बाद पीड़ित छात्र ने इस पूरे मामले की शिकायत सबूतों के साथ रेलवे के आधिकारिक ‘रेल’ मदद’ पोर्टल पर दर्ज कराई। लेकिन रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तब सवाल खड़े हो गए जब बिना किसी ठोस जांच या कार्रवाई के पोर्टल पर शिकायत का स्टेटस क्लोज दिखा दिया गया।
रिमार्क्स में केवल “Forwarded to Commercial Inspector for report” लिखकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। जिससे पीड़ित छात्र और यात्रियों में भारी आक्रोश है।

​प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग:- छात्र करण सांखला ने वीडियो साक्ष्यों के आधार पर रेल मंत्रालय, पश्चिम रेलवे और रतलाम मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई है। रेलवे के नाम पर अवैध वसूली करने वाले और उच्च अधिकारियों की साख पर सवाल उठाने वाले ऐसे कर्मचारियों पर निष्पक्ष जांच कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। करण के मुताबिक बैज नहीं होने से वह टीटीई की पहचान नहीं कर पाया। रतलाम में भी सीनियर डीसीएम को शिकायत कर वास्तविक स्थिति बताएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.