Logo
ब्रेकिंग
सीसीटीएस पदोन्नति प्रक्रिया में बढ़ा विवाद..... गोपनीय विभाग के डीलिंग क्लर्क पर विजिलेंस जांच शुरू; ... टीटीई का वसूलीनामा...  AC में अपग्रेड के नाम पर वसूले 400 रुपए नकद, रसीद मांगने पर दी धमकी, बोला अधि... ​लापरवाही की आग में अनदेखी का धुंआ....रतलाम डीआरएम ऑफिस परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; बिजली ... खुशियों के बीच सफर बना परिवार: ट्रेन स्टाफ के साथ टीटीई ने बांटी दीप पर्व की खुशियां" हादसा टला: ढोढर स्टेशन पर डेमू ट्रेन का पहिया जाम, बोगी काटकर ट्रेन को रतलाम रवाना किया फोरलेन चौड़ीकरण: फ्रीगंज रोड व्यापारी एवं रहवासी का विरोध, दुकानों और मकानों पर पोस्टर लगाकर दर्ज करा... धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस

​लापरवाही की आग में अनदेखी का धुंआ….रतलाम डीआरएम ऑफिस परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; बिजली और एसएनटी विभाग की केबलें जलीं

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर के पॉश इलाके दो बत्ती स्थित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में जमा कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डीआरएम ऑफिस में फर्म ठेकेदार द्वारा आवाजाही स्थल पर सफाई करवाई जा रही। लेकिन कचरे की समय पर निकासी नही होने से यह हादसा सामने आया।

​कंट्रोल ऑफिस के पास लगी आग:- हादसा जिस स्थान पर हुआ, उससे पास रेलवे का बेहद संवेदनशील कंट्रोल ऑफिस स्थित है। इसी कंट्रोल ऑफिस से ट्रेनों के सुचारू संचालन, सिग्नलिंग और परिचालन संबंधी अति-महत्वपूर्ण जानकारियां देशभर में साझा की जाती हैं। आग की लपटें यदि कंट्रोल रूम तक पहुंच जातीं, तो यातायात संबंधित नुकसान भी उठाना पड़ सकता था।

​सरकारी संपत्ति का नुकसान:- हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना में रेलवे के इलेक्ट्रिक (विद्युत) तथा एसएनटी (सिग्नल एवं दूरसंचार) विभाग की मुख्य केबलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इससे कुछ समय के लिए विभागीय संचार और कार्य प्रभावित हुआ।

​सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार की लापरवाही उजागर:- ​दीपावली के त्योहार के दौरान और उसके बाद भी डीआरएम ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिसर में कचरे का अंबार लगा होना सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

​रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, डीआरएम ऑफिस परिसर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी एक निजी फर्म को ठेके पर दी गई है। परिसर में लंबे समय से कचरा इकट्ठा किया जा रहा था, जिसकी समय पर निकासी नहीं की गई। इस लापरवाही ने न सिर्फ सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाईं। बल्कि एक बड़े रेल हादसे को भी न्योता दे दिया था। घटना के बाद अब ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारों की अनदेखी पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.