Logo
ब्रेकिंग
सीसीटीएस पदोन्नति प्रक्रिया में बढ़ा विवाद..... गोपनीय विभाग के डीलिंग क्लर्क पर विजिलेंस जांच शुरू; ... टीटीई का वसूलीनामा...  AC में अपग्रेड के नाम पर वसूले 400 रुपए नकद, रसीद मांगने पर दी धमकी, बोला अधि... ​लापरवाही की आग में अनदेखी का धुंआ....रतलाम डीआरएम ऑफिस परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; बिजली ... खुशियों के बीच सफर बना परिवार: ट्रेन स्टाफ के साथ टीटीई ने बांटी दीप पर्व की खुशियां" हादसा टला: ढोढर स्टेशन पर डेमू ट्रेन का पहिया जाम, बोगी काटकर ट्रेन को रतलाम रवाना किया फोरलेन चौड़ीकरण: फ्रीगंज रोड व्यापारी एवं रहवासी का विरोध, दुकानों और मकानों पर पोस्टर लगाकर दर्ज करा... धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस

खुशियों के बीच सफर बना परिवार: ट्रेन स्टाफ के साथ टीटीई ने बांटी दीप पर्व की खुशियां”

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। दीपावली के पावन अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ (WRMS) रतलाम मंडल द्वारा ट्रेन संख्या 20105/06 (कोटा – रतलाम) में कार्यरत रेल कर्मचारियों के बीच हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व मनाकर मिठासभरी खुशियां सांझा की।

​इस नवाचारी सोच के किरदार बने डिप्टी सीटीआई, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ मंडल कोषाध्यक्ष व खेल प्रकोष्ठ संयोजक महेंद्र सिंह गौतम….।

इन्होंने कोटा से रतलाम के मध्य ट्रेन में अपनी सेवाएं दे रहे वास्तविक ‘कर्मयोगियों’ लोको पायलट , असिस्टेंट लोको पायलट,  इलेक्ट्रिक मैकेनिक तथा OBHS (ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग) स्टाफ का मुंह मीठा करवाकर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

​बता दें कि गौतम इससे भी ट्रेनों में बच्चों के बर्थडे सेलिब्रेट करते आए। दीपावली पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब पूरा देश त्योहार अपने परिवारों के साथ मना रहा होता है। तब ये कर्मयोगी यात्री सेवा और देश की गति को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इनका सम्मान और इनके साथ खुशियां बांटना ही सच्ची दीपावली है।

​कार्यक्रम के अंत में सभी रेलकर्मियों ने ‘जय हिंद, जय भारत’ के उद्घोष के साथ एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.