Logo
ब्रेकिंग
टीटीई का वसूलीनामा...  AC में अपग्रेड के नाम पर वसूले 400 रुपए नकद, रसीद मांगने पर दी धमकी, बोला अधि... ​लापरवाही की आग में अनदेखी का धुंआ....रतलाम डीआरएम ऑफिस परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; बिजली ... खुशियों के बीच सफर बना परिवार: ट्रेन स्टाफ के साथ टीटीई ने बांटी दीप पर्व की खुशियां" हादसा टला: ढोढर स्टेशन पर डेमू ट्रेन का पहिया जाम, बोगी काटकर ट्रेन को रतलाम रवाना किया फोरलेन चौड़ीकरण: फ्रीगंज रोड व्यापारी एवं रहवासी का विरोध, दुकानों और मकानों पर पोस्टर लगाकर दर्ज करा... धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ...

हादसा टला: ढोढर स्टेशन पर डेमू ट्रेन का पहिया जाम, बोगी काटकर ट्रेन को रतलाम रवाना किया

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। डेमू पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार 08 नवंबर 2026 दीपावली की सुबह भीलवाड़ा-रतलाम मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गाड़ी संख्या 19346 डेमू पैसेंजर ट्रेन के रियर डीपीसी (DPC No. 169026) की ट्रॉली का एक एक्सेल अचानक लॉक हो गया। जिससे ट्रेन का पहिया जाम हो गया। कोच को काटा गया। इस प्रकिया के बाद ट्रेन रवाना हो सकी।।

​स्टेशन मास्टर की सतर्कता से पकड़ी गई खराबी:- सुबह लगभग 07:31 बजे ट्रेन जैसे ही ढोढर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची। वहां तैनात स्टेशन मास्टर ने रियर डीपीसी के पिछले ट्रॉली का अगला पहिया जाम पाया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पावर कंट्रोल रूम रतलाम।को दी। इसके बाद लोको पायलट अब्दुल जब्बार और ट्रेन मैनेजर रामनिवास मीणा ने मौके पर संयुक्त जांच की। जिसमें एक्सल लॉक होने के कारण पहिया जाम पाया गया। जबकि अन्य पहिए सामान्य रूप से घूम रहे थे।

​साइट पर सुधार संभव न होने पर काटा गया कोच:- घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर गोरेलाल वर्मा को संपर्क किया गया। मौके पर तकनीकी टीम द्वारा पहिए को ठीक करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर प्रभावित डीपीसी कोच को ट्रेन से अलग करने का फैसला लिया गया।

​डीजल एवं सीएंडडब्ल्यू स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर कपलर और इलेक्ट्रिकल कनेक्शनों को सुरक्षित रूप से अलग किया। इसके बाद प्रभावित डीपीसी को ढोढर स्टेशन पर ही छोड़कर बाकी ट्रेन को रतलाम के लिए रवाना किया गया।

​जांच के आदेश जारी:- मामले में एक्सल लॉक होने के तकनीकी कारणों की जांच के लिए डीजल और सीएंडडब्ल्यू विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जांच जारी है। मामले के अफ़सर सटीक कारणों और जिम्मेदारी निर्धारण के लिए विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा में है। लेकिन आए दिन की तकनीकी समस्या के चलते यात्री परेशान होने लगे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.