Logo
ब्रेकिंग
पूर्वजों की स्मृति में रक्तदान....वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य श... आरपीएफ की सतर्कता काम आई.... वापी के नाराज बालक को परिजनों से मिलाया: परिजनों ने जताया आभार पुलिस का सायरन सुन भागे चोर, जाने के बाद फिर लौटे...राजबाग़ कॉलोनी के सूने मकान में कर दी चोरी कर्मचारी हितों की आवाज़ लेकर केंद्रीय मंत्री तक पहुँचा PRKP प्रतिनिधिमंडल...कई मुद्दों पर हुई चर्चा,... ऑफिस केबिनों में रील फ़साद, बड़े साहब तो विफर गए... नेताओं में दबी-छिपी खींचतान, एक दूसरे को निपटाने क... रतलाम रेल मंडल की कुमारी पूर्वा कोठारी को क्षेत्रीय राजभाषा वाक प्रतियोगिता में मिला तृतीय पुरस्कार,... ये है कामचलाऊ वर्क्स....रेलवे कॉलोनी में फाइबर केबल बिछाने में लापरवाही, बिजली विभाग की उखड़ी केबल अब... रेलवे क्वार्टर खस्ताहाल, सीनियर डीईएन को पता ही नहीं... पीएनएम में उठाया मुद्दा, पीयूष पांडेय भड़के त... इंदौर बुकिंग ऑफिस में भी रोस्टर में 'मनमानी' का खेल: चहेतों को पसंदीदा शिफ्ट, सीनियर दे रहे 'विंडो ड... शांतिवन के राजा की महाआरती, डीआरएम बोले- भगवान साथ है, जीवन में नकारात्मकता न आने दें

पुलिस का सायरन सुन भागे चोर, जाने के बाद फिर लौटे…राजबाग़ कॉलोनी के सूने मकान में कर दी चोरी

(वीडियो में चोर घर की ओर जाते।)

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सैलाना रोड स्थित राजबाग कॉलोनी में सोमवार तड़के बेखौफ बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों के बुलंद हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे पुलिस वाहन का सायरन सुनकर एक बार तो भाग निकले। लेकिन गश्त टीम के आगे जाते ही दोबारा लौटे और सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। सीसीटीसी फुटेज में चार चोर आते और भागते नज़र आए। आस पड़ोसियों ने सुबह पुलिस को सूचना दी।

​जानकारी के अनुसार राजबाग कॉलोनी स्थित एल-14 यह मकान दीपक जोशी का है। इसमें पंचायत विभाग में पदस्थ कर्मचारी कमलेश पापरीवाल जैन किराए से रहते हैं। कमलेश पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक कार्य से विदेश गए हुए हैं, जिसके चलते मकान में ताला लगा हुआ था।

​सायरन सुनकर भागे, फिर दी दबिश:- सोमवार तड़के चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि जब चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। तभी क्षेत्र में पुलिस की गश्त गाड़ी का सायरन सुनाई दिया। सायरन की आवाज सुनते ही चोर मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि, पुलिस के वहां से गुजरते ही वे दोबारा पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

(पुलिस गाड़ी का सायरन बजने पर भागते चोर।)

​नुकसान का आकलन किराएदार के लौटने पर:- किराएदार के बाहर होने के कारण फिलहाल मकान से कितने सोने-चांदी के आभूषण या नकदी चोरी हुई है। इसका सटीक आकलन नहीं हो पाया है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.