Logo
ब्रेकिंग
पूर्वजों की स्मृति में रक्तदान....वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य श... आरपीएफ की सतर्कता काम आई.... वापी के नाराज बालक को परिजनों से मिलाया: परिजनों ने जताया आभार पुलिस का सायरन सुन भागे चोर, जाने के बाद फिर लौटे...राजबाग़ कॉलोनी के सूने मकान में कर दी चोरी कर्मचारी हितों की आवाज़ लेकर केंद्रीय मंत्री तक पहुँचा PRKP प्रतिनिधिमंडल...कई मुद्दों पर हुई चर्चा,... ऑफिस केबिनों में रील फ़साद, बड़े साहब तो विफर गए... नेताओं में दबी-छिपी खींचतान, एक दूसरे को निपटाने क... रतलाम रेल मंडल की कुमारी पूर्वा कोठारी को क्षेत्रीय राजभाषा वाक प्रतियोगिता में मिला तृतीय पुरस्कार,... ये है कामचलाऊ वर्क्स....रेलवे कॉलोनी में फाइबर केबल बिछाने में लापरवाही, बिजली विभाग की उखड़ी केबल अब... रेलवे क्वार्टर खस्ताहाल, सीनियर डीईएन को पता ही नहीं... पीएनएम में उठाया मुद्दा, पीयूष पांडेय भड़के त... इंदौर बुकिंग ऑफिस में भी रोस्टर में 'मनमानी' का खेल: चहेतों को पसंदीदा शिफ्ट, सीनियर दे रहे 'विंडो ड... शांतिवन के राजा की महाआरती, डीआरएम बोले- भगवान साथ है, जीवन में नकारात्मकता न आने दें

आरपीएफ की सतर्कता काम आई…. वापी के नाराज बालक को परिजनों से मिलाया: परिजनों ने जताया आभार

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रतलाम मंडल की मुस्तैदी और संवेदनशीलता के कारण एक 12 वर्षीय बालक सुरक्षित अपने परिवार के पास पहुँच गया है।

​जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 पर गश्त के दौरान सब इंस्पेक्टर कमलेश पाटीदार एवं कांस्टेबल मेवालाल यादव ने रात लगभग 10:00 बजे (ट्रेन संख्या 12493 के आगमन के समय) एक बालक को अकेले घूमते हुए देखा। संदिग्ध स्थिति में बालक को देखकर आरपीएफ जवानों ने उससे पूछताछ की।

​पूछताछ में बालक (12 वर्ष) व पिता रिंकू सिंह, निवासी गीता नगर, सन विहार, वापी (गुजरात) बताया। बालक ने स्वीकार किया कि वह परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल आया था।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ टीम ने तुरंत संबंधित विभागों एवं चाइल्ड हेल्प लाइन/स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित किया और बालक के परिजनों से संपर्क साधकर उन्हें रतलाम बुलाया। आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक साहिल को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

​बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने आरपीएफ रतलाम स्टाफ, विशेष रूप से सब इंस्पेक्टर कमलेश पाटीदार और कांस्टेबल मेवालाल यादव की सतर्कता, सूझबूझ और मानवीय कार्यशैली का हृदय से धन्यवाद किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.