Logo
ब्रेकिंग
पूर्वजों की स्मृति में रक्तदान....वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य श... आरपीएफ की सतर्कता काम आई.... वापी के नाराज बालक को परिजनों से मिलाया: परिजनों ने जताया आभार पुलिस का सायरन सुन भागे चोर, जाने के बाद फिर लौटे...राजबाग़ कॉलोनी के सूने मकान में कर दी चोरी कर्मचारी हितों की आवाज़ लेकर केंद्रीय मंत्री तक पहुँचा PRKP प्रतिनिधिमंडल...कई मुद्दों पर हुई चर्चा,... ऑफिस केबिनों में रील फ़साद, बड़े साहब तो विफर गए... नेताओं में दबी-छिपी खींचतान, एक दूसरे को निपटाने क... रतलाम रेल मंडल की कुमारी पूर्वा कोठारी को क्षेत्रीय राजभाषा वाक प्रतियोगिता में मिला तृतीय पुरस्कार,... ये है कामचलाऊ वर्क्स....रेलवे कॉलोनी में फाइबर केबल बिछाने में लापरवाही, बिजली विभाग की उखड़ी केबल अब... रेलवे क्वार्टर खस्ताहाल, सीनियर डीईएन को पता ही नहीं... पीएनएम में उठाया मुद्दा, पीयूष पांडेय भड़के त... इंदौर बुकिंग ऑफिस में भी रोस्टर में 'मनमानी' का खेल: चहेतों को पसंदीदा शिफ्ट, सीनियर दे रहे 'विंडो ड... शांतिवन के राजा की महाआरती, डीआरएम बोले- भगवान साथ है, जीवन में नकारात्मकता न आने दें

पूर्वजों की स्मृति में रक्तदान….वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 1अक्टूबर को

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा श्राध्द पक्ष में पूर्वजों की स्मृति में 1 अक्टूबर 2026 गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संगठन की बैठक रखते हुए आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। 

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर एवं नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मजदूर संघ कार्यालय में रहेगा।

रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे। रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन व प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौज़ूदगी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा । उक्त आयोजन गुरुवार को सुबह 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक रहेगा। जिसे मानव सेवा समिति रतलाम के सहयोग से किया जायेगा। आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर,सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी,मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार, अमित चौहान, दीपक गुप्ता,बापी चौधरी, आशाराम मीणा,इमरान खान, राजेंद्र चौधरी, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, दिनेश छपरी, सुनील डागर महिला समिति अध्यक्ष रंजिता वैष्णव, युवा अध्यक्ष श्रेया चोऋषि ने शिविर में अधिक से अधिक रेल कर्मचारियों को रक्तदान हेतु विशेष आग्रह किया हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.