Logo
ब्रेकिंग
पूर्वजों की स्मृति में रक्तदान....वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य श... आरपीएफ की सतर्कता काम आई.... वापी के नाराज बालक को परिजनों से मिलाया: परिजनों ने जताया आभार पुलिस का सायरन सुन भागे चोर, जाने के बाद फिर लौटे...राजबाग़ कॉलोनी के सूने मकान में कर दी चोरी कर्मचारी हितों की आवाज़ लेकर केंद्रीय मंत्री तक पहुँचा PRKP प्रतिनिधिमंडल...कई मुद्दों पर हुई चर्चा,... ऑफिस केबिनों में रील फ़साद, बड़े साहब तो विफर गए... नेताओं में दबी-छिपी खींचतान, एक दूसरे को निपटाने क... रतलाम रेल मंडल की कुमारी पूर्वा कोठारी को क्षेत्रीय राजभाषा वाक प्रतियोगिता में मिला तृतीय पुरस्कार,... ये है कामचलाऊ वर्क्स....रेलवे कॉलोनी में फाइबर केबल बिछाने में लापरवाही, बिजली विभाग की उखड़ी केबल अब... रेलवे क्वार्टर खस्ताहाल, सीनियर डीईएन को पता ही नहीं... पीएनएम में उठाया मुद्दा, पीयूष पांडेय भड़के त... इंदौर बुकिंग ऑफिस में भी रोस्टर में 'मनमानी' का खेल: चहेतों को पसंदीदा शिफ्ट, सीनियर दे रहे 'विंडो ड... शांतिवन के राजा की महाआरती, डीआरएम बोले- भगवान साथ है, जीवन में नकारात्मकता न आने दें

कर्मचारी हितों की आवाज़ लेकर केंद्रीय मंत्री तक पहुँचा PRKP प्रतिनिधिमंडल…कई मुद्दों पर हुई चर्चा, अधिवेशन का निमंत्रण भी दिया

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् (PRKP/BRMS/BMS) ने रेलवे कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 25 अक्टूबर को रतलाम मंडल में आयोजित होने वाले परिषद् के जोनल अधिवेशन में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् के जोनल महामंत्री प्रशांत पांडेय, रतलाम मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पारासर, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राठौड़, मंडल कोषाध्यक्ष संजय राठौड़ एवं धर्मेंद्र सैनी S&T शाखा उपाध्यक्ष शामिल रहे।

महिला रेल कर्मचारियों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए:- प्रवक्ता धीरज प्रजापति ने बताया कि मंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रेल कर्मचारियों के साथ-साथ महिला रेल कर्मचारियों को कार्यस्थल पर आने वाली विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। महिला कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण तथा उनकी कार्य संबंधी समस्याओं के समाधान की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रेलवे में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। ऐसे में उनकी कार्यस्थल संबंधी समस्याओं को प्रशासनिक एवं नीतिगत स्तर पर उचित महत्व मिलना आवश्यक है।

मान्यता चुनाव को लेकर भी चर्चा:- बैठक के दौरान न्यू लेबर कोड के संदर्भ में रेलवे में कर्मचारी संगठनों की मान्यता एवं आगामी मान्यता चुनाव से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी संगठनों की लोकतांत्रिक भागीदारी और कर्मचारियों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए मान्यता प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

25 अक्टूबर को रतलाम बनेगा कर्मचारी संवाद का प्रमुख केंद्र:- परिषद सु जुड़े डीआरयूसीसी मेंबर अनिल उपाध्याय ने जानकारी दी कि पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् का जोनल अधिवेशन 25 अक्टूबर को रतलाम मंडल में प्रस्तावित है। अधिवेशन में पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों से कर्मचारी प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, संगठनात्मक विषयों, महिला कर्मचारियों के मुद्दों तथा कर्मचारी हित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जो कि सहर्ष स्वीकार किया गया। प्रतिनिधिमंडल की यह मुलाकात कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को जनप्रतिनिधियों और नीति-निर्माण के स्तर तक पहुंचाने की दिशा में संगठन की सक्रिय भूमिका के रूप में देखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.