Logo
ब्रेकिंग
टीटीई का वसूलीनामा...  AC में अपग्रेड के नाम पर वसूले 400 रुपए नकद, रसीद मांगने पर दी धमकी, बोला अधि... ​लापरवाही की आग में अनदेखी का धुंआ....रतलाम डीआरएम ऑफिस परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; बिजली ... खुशियों के बीच सफर बना परिवार: ट्रेन स्टाफ के साथ टीटीई ने बांटी दीप पर्व की खुशियां" हादसा टला: ढोढर स्टेशन पर डेमू ट्रेन का पहिया जाम, बोगी काटकर ट्रेन को रतलाम रवाना किया फोरलेन चौड़ीकरण: फ्रीगंज रोड व्यापारी एवं रहवासी का विरोध, दुकानों और मकानों पर पोस्टर लगाकर दर्ज करा... धनतेरस पर खरीदी का ऐसा उत्साह... शुभ मुहूर्त पर डी.पी. ज्वेलर्स ही रहा लाखों ग्राहकों की पहली पसंद अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: रतलाम के नामली, पंचड़ व इसरथूनी में दबिश, 3 प्रकरण दर्ज यूनियन की प्रमुख गतिविधि.....40 महिला-पुरुषों के बीच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई अहम जानकार... डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ...

विजिलेंस की रेड: टिकट बुकिंग में NIT के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा? , जांच में कैश शॉर्टेज और आलमारी से मिले अनकाउंटेड रुपए

न्यूज़ जंक्सन-18
रतलाम।रतलाम जंक्शन के टिकट बुकिंग कार्यालय में ‘नॉन इशू टिकट’ (NIT) की आड़ में रेलवे राजस्व को प्रतिदिन हजारों रुपए का चूना लगाने वाले खेल का भंडाफोड़ हुआ है। न्यूज़ जंक्शन-18 द्वारा बुधवार शाम प्रकाशित खबर सामने आते ही विजिलेंस टीम ने अचानक बुकिंग कार्यालय में दबिश देकर पूरे स्टाफ में हड़कंप मचा दिया। जांच के दौरान मौके पर कैश में गड़बड़ी सहित कई अनियमिताएं सामने आई हैं।

ऐसे चल रहा था NIT का ‘मास्टर खेल’:- ​रेलवे नियमों के मुताबिक, टिकट प्रिंटिंग के दौरान सिस्टम में तकनीकी खराबी या क्लर्क से टाइपिंग त्रुटि होने पर टिकट को तुरंत निरस्त करने के लिए ‘नॉन इशू टिकट’ (NIT) का विकल्प दिया जाता है। लेकिन विंडो क्लर्कों ने इसी व्यवस्था को फर्जीवाड़े का जरिया बना लिया। यात्रियों से पूरा किराया वसूलने के बावजूद टिकट को सिस्टम में NIT दिखाकर कैंसिल कर दिया जाता था और राशि दबा ली जाती थी। बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी ने तो इसमें महारत हासिल कर ली थी। जिसकी भनक प्रभारी को भी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

विजिलेंस जांच में खुली पोल:- ख़बर से मामला उजागर होने के समय विजिलेंस इंस्पेक्टर उमेश मीणा रतलाम स्टेशन पर ही निरीक्षण ड्यूटी पर मौजूद थे। खबर मिलते ही वे शाम को सीधे बुकिंग ऑफिस पहुंचे और दो विंडो क्लर्कों के कैश और रिकॉर्ड्स की सघन जांच की। जांच में एक क्लर्क के काउंटर कैश में 300 रुपए कम पाए गए। ऑफिस की आलमारी की तलाशी लेने पर उसमें से 1,500 रुपए नकद बरामद हुए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह राशि किसकी थी और आलमारी में क्यों रखी गई थी।
देर रात तक चली सर्चिंग में विजिलेंस इंस्पेक्टर ने NIT रजिस्टर, संबंधित रिकॉर्ड्स और अन्य दस्तावेजों के फोटो लेकर उन्हें जांच के दायरे में लिया है।

निरीक्षण व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल:- दैनिक आधार पर निकलने वाली NIT रजिस्टर की एंट्रीज और वाणिज्य निरीक्षक के नियमित निरीक्षण के बावजूद यह फर्जीवाड़ा बेधड़क चलता रहा। विभागीय अधिकारियों और प्रभारियों की इस घोर अनदेखी को बेहद गंभीर माना जा रहा है। देर रात तक चली इस विजिलेंस कार्रवाई के बाद अब संलिप्त कर्मचारियों और जिम्मेदारों पर बड़ी गाज गिरना तय माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.