Logo
ब्रेकिंग
राम के नाम पर भी रहम नही: रतलाम मंडल में यात्रियों के स्वागत और नाश्ते के बिलों में गड़बड़ी की शिकाय... आजादी के जश्न में झूम उठा रतलाम का वार्ड 16: 250 से अधिक वरिष्ठ जनों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गु... शहर में ऐसा पहला स्वतंत्रता दिवस मना....देशभक्ति और कौमी एकता की मिसाल, सम्यक गोल्ड सिटी में उमड़ा उ... एरी सखी मंगल गाओ री....हरियाली की रंगत और गीतों की गूंज, महिला रेल कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया ती... विजिलेंस कार्रवाई में अनियमितता उजागर, एसएसई पर सख्त कार्रवाई, अकाउंट्स विभाग के 4 कर्मचारियों को भी... आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया

राम के नाम पर भी रहम नही: रतलाम मंडल में यात्रियों के स्वागत और नाश्ते के बिलों में गड़बड़ी की शिकायत, मामला विजिलेंस जांच के दायरे में

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शासकीय खर्च व्यवस्था से जुड़ी आर्थिक अनियमितताओं का दायरा अब धार्मिक आस्था तक बढ़ने लगा है। ऐसा एक दो साल पुराना मामला निकलकर सामने आ रहा है।
दरअसल जनवरी 2024 में अयोध्या स्थित राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भारतीय रेलवे द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से 200 से अधिक विशेष आस्था ट्रेनें चलाई गई थीं। इन ट्रेनों से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत और खान-पान के लिए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के लिए भी विशेष फंड स्वीकृत किया गया था। अब इसी फंड के खर्च और बिलिंग में बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं। पश्चिम रेलवे मुंबई की विजिलेंस टीम ने इसे जांच के दायरे में लिया है।


​विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आस्था विशेष ट्रेनों के श्रद्धालुओं के लिए टेंट, कुर्सियों, साउंड सिस्टम, फ्लेक्स और स्वल्पाहार (नाश्ता व चाय-पानी) की व्यवस्था की गई थी। आरोप है कि इस दौरान कागजों पर दिखाए गए खर्च और वास्तविक व्यवस्थाओं में भारी अंतर रहा। कई स्टेशनों पर टेंट और नाश्ते के नाम पर जो बिल प्रस्तुत किए गए हैं, उनमें भारी ओवर-बिलिंग और वित्तीय गड़बड़ी की शंका जताई जा रही है।
​रेलवे सूत्रों का कहना है कि इसे लेकर पीएमओ में शिकायत हुई है। विजिलेंस जांच एजेंसी मंडल के संबंधित वाणिज्यिक व अन्य जिम्मेदार विभागों के आयोजन इंचार्ज अधिकारी-कर्मचारी रडार पर आ सकते हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि स्वागत व्यवस्था के नाम पर कितने लाख का हेरफेर किया गया है।

अनियमितता से जुड़े मुख्य बिंदु:

-आस्था ट्रेन व्यवस्था: प्राण प्रतिष्ठा के समय रतलाम मंडल से गुजरने वाली आस्था ट्रेनों के यात्रियों के लिए स्वागत व भोजन-पानी की व्यवस्था का बजट स्वीकृत हुआ था।
-अनियमितता का आरोप: टेंट, कुर्सियां और स्वल्पाहार के बिलिंग प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी के आरोप। मनमाने रेट पर भुगतान दिखाने की शिकायत दर्ज की गई है।
– विजिलेंस तक पहुंची फाइलें: मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत पश्चिम रेलवे, मुख्यालय मुंबई के सतर्कता (विजिलेंस) विभाग तक पहुंची है, जिसके बाद संबंधित दस्तावेजों और बिलों की पड़ताल की प्लानिंग है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.