Logo
ब्रेकिंग
एक्शन "with" सर्जरी....श्री गणेश चल समारोह में पथराव की मजिस्ट्रेट, पुलिस महकमें का फेरबदल विरोध....पहले तो आर्थिक रूप से परेशानी, ऊपर से सरकार ने पत्रकार दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा की प्रीमि... मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्री काश्यप पर जताया भरोसा, दी अहम जिम्मेदारी आईटी इंजीनियर्स का ऐसा विरोध....काली पट्टी बांधकर कर रहे ऑफिस का काम पुलिस क्रूरता के खिलाफ जनाक्रोश....हिन्दू समाज ने निकाली विशाल रैली, एसपी सहित सात पुलिस अधिकारियों ... भाजपा पदाधिकारी ने पुलिस से कहा-शहर में घूम रहा फरार कॉलोनीनाइजर अनिल झालानी, अब तक गिरफ्तारी क्यों ... पुलिस की ज्यादती का विरोध, एक्शन...हिन्दू संगठन के नेताओं ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, एसपी लोढा का तब... बड़ी मेडम ने छोटी मेडम के उतारे नखरें, चाबी वाले बाबू की कालगुजारी, भीड़ आई तो चलते बने तोता-मैना... बवाल के बाद पुलिस अलर्ट, शहर में पूरी तरह से शांति, उपद्रव फैलाने वाले फरार आरोपियों की तलाश दादा माहुरकर का पुण्य स्मरण....जिंदाबाद के लगाए नारे, सभी ने अपने दिवंगत नेता को याद किया

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होंगी रतलाम की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री

5 सितंबर को स्वर्ण जयंती हॉल प्रशासन अकादमी भोपाल में होगा समारोह
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री को 5 सितंबर को स्वर्ण जयंती हॉल प्रशासन अकादमी भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 14 एवं गतवर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त 2 शिक्षकों का चयन किया गया। इसमें श्रीमती अग्निहोत्री को भी शामिल किया गया है।
बता दें कि सीएम राइस विनोबा स्कूल की नवाचारी शिक्षिका श्रीमती अग्निहोत्री रेलवे कर्मचारी सुरेंद्र अग्निहोत्री की पत्नी है। श्रीमती अग्निहोत्री राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित है।
आयोजन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2024 के लिए चयनित शिक्षकों को 25 हजार रुपए तथा गत वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भी 5 हजार रुपए की सम्मान निधि, शॉल, श्रीफल, एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले शिक्षकों को आयोजन पश्चात् एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा।

अन्य कई पुरस्कार व सम्मान भी मिले

श्रीमती अग्निहोत्री वर्तमान में सी एम राइज विनोबा स्कूल रतलाम में कार्यरत है। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में कार्य करने पर इन्हें 2023 में राष्ट्रपति पुरस्कार, 2021 में राज्यपाल पुरस्कार, पर्यावरण संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा प्लास्टिक टाइड टर्नर चैंपियनशिप सम्मान मिला। इसके साथ ही जिला इको क्लब मास्टर ट्रेनर,आनंद विभाग की जिला समन्वयक और अंग्रेजी की मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य किया। इनके यूट्यूब चैनल के माध्यम से करीब 42000 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।इनके द्वारा बनाए गए वीडियो को मप्र शिक्षा विभाग द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में दूरदर्शन के माध्यम से भी प्रसारित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.