Logo
ब्रेकिंग
नहीं थमी कैंपर की अनियमितता...पूछताछ करने के बाद जांच को भूल गए रेलवे अफसर, बता दिया सबकुछ ठीक ठाक ह... शरद पूर्णिमा उत्सव...खेड़ापति हनुमान मंदिर पर हुआ श्री हनुमान चालीसा श्री राम स्तुति का पाठ बीएमएस की चुनावी हलचल...300 कार्यकर्ताओं के बीच तय रणनीति, समस्याओं पर हुआ मंथन ऐसी सादगी देखी नहीं कहीं....अति व्यस्ततम व्यक्ति जिला सूबेदार, परेशान ताला-चाबी बाबू, रेलवे में अनुश... आखिर आ धमकी विजिलेंस...मैटरनिटी लीव से बुलाकर स्टेनो एक्जॉम दिलाना महंगा पड़ा, जनेटर को मस्टर लेकर तल... श्रेष्ठ कार्य पर मिले पुरस्कार...38 रेलवे कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठ, एक-एक कर पहुंचे मंच पर, खिल उठे चेह... भारतीय रेलवे टीम का वर्ल्ड में परचम...बैडमिंटन में बनी चैंपियन, ग्रेड ब्रिटेन टीम को दी शिकस्त भाव की महाप्रसादी में भक्तों का लगा तांता....4 क्विंटल आलू से बनी फिंगर चिप्स, सैकड़ों ने उठाया लुफ्त नवरात्रि की नवरंगी सज्जा... 11 क्विंटल फूलों से सजी आकर्षक रंगोली, निहारते रहे सैकड़ों लोग साइडिंग की सुलह... समस्या को किया सांझा, सीनियर डीओएम बोले- बिल्कुल करेंगे चर्चा, कराएंगे वर्किंग की...

रामरथ में निकलेंगे प्रभु श्री राम : आगे-आगे 14 फिट ऊंचे हनुमान…पीछे चलेंगी 11 फिट ऊंची प्रभु की प्रतिमा

-सर्व ब्राह्मण महासभा की इकाई ब्रह्म युवा शक्ति का 21 को शाम 4 बजे से आयोजन
-त्रिवेदी ऑर्ट्स द्वारा निःशुल्क 5 लाख रुपए लागत से बनाया रामरथ।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम की युवा इकाई द्वारा अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व 21 जनवरी को रतलाम में रामरथ यात्रा निकाली जाएंगी। अलग अलग रथ में पहले 21 फ़ीट ऊंची हनुमानजी की मूर्ति रहेगी। इसके बाद 11 फ़ीट ऊंची भगवान प्रभु श्रीराम की नयनाभिराम प्रतिमा सवार रथ निकाला जाएगा।


ब्रह्म युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित), सर्व ब्राह्मण महासभा के मार्ग दर्शक शान्ति लाल शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष नरेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक ने शुक्रवार को ब्राह्मण बोर्डिंग में आयोजित पत्रकार वार्ता में विस्तार से जानकारी दी।


पदाधिकारियों ने बताया कि यह रामरथ पूर्ण रूप से रतलाम में ही त्रिवेदी आर्ट्स के कुलदीप त्रिवेदी के द्वारा तैयार किया गया है। इसकी लागत लगभग 5 लाख रुपए आई है।
यात्रा में सर्व प्रथम 14 फिट के हनुमान जी का रथ चलेगा। द्वितीय रथ में प्रभु श्री राम जी की लगभग 11 फीट की मूर्ति रहेगी। मंदिर के अंदर राम दरबार की स्थापना भी की गई है। तृतीय में हमारे आराध्य देव भगवान परशुराम जी की मूर्ति भी होगी।


21 जनवरी रविवार की शाम को 4 बजे राम मंदिर से यात्रा प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होती हुई धानमंडी पर पहुंचेगी। जहां पर सप्त ऋषि द्वारा भगवान राम जी की आरती की जाएंगी। इस दौरान 21 कारसेवकों का सम्मान भी किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में मनीष उपाध्याय, नवदीप शर्मा, विनय पंड्या, लक्की तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.