Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

मौत के बाद कैसे बिसराए गम… सोचा नहीं, पैसों के लिए होगी इतनी दरिंदगी

-विजिलेंस द्वारा पकड़े जाने के बाद ओएस पांडे सस्पेंड, क्लर्क मीणा का तबादला।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सरकारी मुलाजिम रहते किसी घर का मुखिया दुनिया से चला जाए…। तब इसका गम व विपत्तियां क्या होती है…, वह केवल पीड़ित परिजन ही जान सकते है। दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है तो महीनों तक अपनों की बिछड़न, संत्रास भोगना पड़ती है…। सहयोग की उम्मीद शासकीय या प्रशासनिक व्यवस्था में बैठे जिम्मेदारों से रहती है। यह कि वे उदारता दिखाए…।
रेलवे ट्रैकमैन के बेटे आरस के साथ ऐसा कुछ भी सहयोग नहीं किया गया। उल्टे उससे क्लर्क द्वारा 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग ली गई। मंगलवार को विजिलेंस द्वारा बतौर सबूत क्लर्क को ट्रेेप कर लिया गया। हालांकि प्रशासन द्वारा प्रारंभिक एक्शन लिया है। सेटेलमेंट सेक्शन में कार्यरत क्लर्क (ओएस) सीपी पांडे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। जबकि क्लर्क शिवलाल मीणा का तबादला कर दिया गया। मीणा को डीआरएम ऑफिस के निचले तल पर स्थित पास सेक्शन में नियुक्त किया गया।
इस मामले में पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि इंटरनल मामलों में विजिलेंस ही कार्रवाई करती है। इसकी रिपोर्ट गोपनीय रूप से विभाग को भेजी जाती है। इसके मुताबिक विभाग संबंधित पर कार्रवाई करता है।

जांच में बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई

विजिलेंस द्वारा पकड़े गए इन दोनों क्लर्क पर प्राथमिक रूप से कार्रवाई कर दी गई। लेकिन विजिलेंस द्वारा तैयार रिपोर्ट के आधार पर पुख्ता जांच होगी। विजिलेंस द्वारा धरपकड़ कार्रवाई में ओएस पेशीट सुनील भार्गव को मुख्य गवाह बनाया है। मामले में शिकायतकर्ता के बयान होंगे। इसके बाद पांडे और मीणा पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

लंबे समय से चल रही थी शिकायतें

ओएस सीपी पांडे को लेकर लंबे समय से शिकायतें चल रहीं थी। पेंशन प्रकरणों में रिटायर्ड कर्मचारियों के वारिसों के नाम जुड़वाने या मृत कर्मचारियों के बच्चों के पेंशन आदेश में नाम जुड़वाने का लाभ दिलवाने में रिश्वत की मांग की जाती रही। अभी तक किसी भी व्यक्ति द्वारा शिकायत नहीं करने से मामले दबते रहे। लेकिन मृत ट्रैकमैन रेलकर्मी सकरिया गेमा के 23 वर्षीय बेटे आरस ने विजिलेंस को शिकायत करने की हिम्मत जुटा ली। रुपए लेते वक्त धरपकड़ में मामला उजागर हुआ है।

20 हजार रुपए मांगने का भी आरोप

इधर, सेवानिवृत्त एक रेलकर्मी ने भी एक मामले में क्लर्क द्वारा ऐसे ही मामले में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। 26 मीरकुटी, लक्ष्मणपुरा निवासी कैलाश खण्डकर ने बताया कि उनकी पुत्री अश्मी खण्डकर का नाम पेंशन भुगतान आदेश में इन्द्राज करवाना था। इसके लिए निपटारा अनुभाग के लिपिक चंदप्रकाश पांडे द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बल्कि राशि नहीं देने पर नियमों का हवाला देकर पीपीओ में नाम नहीं जोड़ा गया। इसकी शिकायत उन्होंने चर्चगेट मुंबई मुख्यालय की गई। इसकी कॉपी न्यूज जंक्शन-18 के पास सुरक्षित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.