Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

कर्मचारी कल्याण का 32 सालाना पुण्य कर्म… कर्मचारी व अधिकारी के बीच कल्याण सेतू बने रहे मुख्य कल्याण निरीक्षक ‘शंभू’

-बिदाई पर डीआरएम ने की सराहना, कर्मचारियों ने कहा भाटी सर, बहुत याद आओगे।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। किसी भी क्षेत्र में भलाई के लिए काम किए तो इस पुण्य कर्म को लोग ताउम्र भुलाए नहीं भूलते। चाहे वह क्षेत्र समाज…, राजनीति… या शासकीय नौकरी से जुड़ा हो…।

रेल कर्मचारियों की भलाई के लिए रेलवे में अपना 32 सालाना कर्म पूरा कर मुख्य कल्याण निरीक्षक शम्भूसिंह भाटी रिटायर हुए तो डीआरएम सहित कर्मचारियों ने इनके कामों की सराहना की। क्योंकि इस पद पर रहते हुए सैकड़ों कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े कामों को ईमानदारी से पूरा किया। बल्कि शंभुत्व प्राप्त कर अपने शम्भू नाम को भी चरितार्थ किया। अपने काम को शिद्दत से पूरा करते चले तो पूरे रेल महकमें में एसएस भाटी नाम से जाने-पहचाने गए।

यहीं वजह है कि गुरुवार को बिदाई के दिन लोगों से मिले… अभिवादन किया…गले लगे…। तब इनके चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान साफ दिखाई दी। मन व दिमाग में संतोष भी झलक रहा था। लोगों ने कहा सर, आप हमेंं बहुत याद आओगे।

नौकरी के कारवाँ की बात करे तो 3 नवंबर 1987 को मध्य रेलवे में जूनियर क्लर्क से रेलवे में नौकरी के सफर की शुरुआत की। भाटी ने कई पदों पर दक्षतापूर्ण काम कर कर्मचारियों का दिल जीता। बल्कि व्यवहार में सादगी व विश्वास के बूते कार्मिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा मंडल मुखिया के भी चहेते बने रहे।
भाटी ने बताया कि वे पहली नियुक्ति के बाद रतलाम स्थानांतरित हुए तो यहां कई जिम्मेदारी के पदों को निर्वहन करने का मौका मिला। हालांकि रेलवे में कामों को तय सीमा में पूरा करना बड़ी चुनौती थी। लेकिन कर्मचारियों के कामों को लक्ष्य मानकर पूरा करना सुकूनदायी लगता रहा। डीजल शेड हादसे के बाद मृत कर्मचारियों के परिजनों को त्वरित राहत दिलाकर पात्रों को नियुक्ति दिलवाना जीवन का सबसे सफलतम काम रहा। दूसरी ओर मुख्य कल्याण निरीक्षक (खेलकूद) पद पर खेलों को बढ़ावा देने में शासकीय गाइडलाइन के मुताबिक काम पूरे किए। तब राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने खूब गले लगाया।

स्वागत के लिए उमड़े लोग

नौकरी से बिदाई की बेला में लोग स्वागत को उमड़े। भाटी का डीआरएम रजनीश कुमार ने हार पहनाकर संबोधन में इनके किए कामों को नेक कहा। वहीं एडीआरएम अशफ़ाक़ अहमद, सीनियर डीओएम अजय ठाकुर सहित दर्जनों लोगों ने स्वागत कर भाटी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds