Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

जैन संगिनी उमंग ग्रुप….उपवास की तपस्या की अनुमोदना, बाद में हुई मनोरंजन गतिविधियां

-जैन सोशल ग्रुप जैन संगिनी उमंग ग्रुप की दशहरा व दीपावली स्पेशल बैठक में विचार विमर्श।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम जैन सोशल ग्रुप जैन संगिनी उमंग ग्रुप की दशहरा व दीपावली स्पेशल बैठक का आयोजन 80 फीट रोड स्थित वैशाली गार्डन में किया गया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी हुई। अध्यक्ष संगीता काठेड़ व सचिन बिंदु कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम दौरान कपल गेम पंजाबी, गुजराती ,राजस्थानी व दक्षिण भारतीय थीम पर तथा विभिन्न नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रारंभ में ग्रुप सदस्य ऊषा भंडारी का उपवास की तपस्या करने पर अनुमोदना की गई । कपल गेम में निर्मला पटवा, श्रद्धा लुणावत व थीम पर आयोजित गेम में प्रथम पंजाबी थीम रंजन गोलछा एवं आभा नागोरी द्वितीय राजस्थानी थीम मीना राजेश गादिया व रमीला बोहरा साउथ इंडियन थीम में सपना हिंगड़ व चंद्रलेखा लूनिया गुजराती थीम सुमित्रा धारीवाल व ज्योति मांडोत विजेता रही, बेस्ट ड्रेस अप का पुरस्कार प्रीति चोरडिया व स्नेहलता धाकड़ को दिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष संगीता काठेड़ ,संस्थापक अध्यक्ष रमिला सकलेचा ,उपाध्यक्ष मीना लुनिया, सचिव बिंदु कटारिया, कोषाध्यक्ष रेनू लुनिया, उषा लुणावत, पीआरओ अनिता बाफना, सुनीता डांगी, रेखा दोषी, संगीता पुंगलिया, सरोज कोठारी, सरोज सतीश कोठारी, मंजूषा ओहरा, अनिता कोठारी, निर्मला पटवा, साधना पोरवाल, मीना गादिया, ज्योति माडोत, किरण मेहता आदि मौजूद थी। मनोरंजन खेल समिति प्रमुख संगीता मनोज पोरवाल एवं उनकी टीम ने नए अंदाज में खेल खिलाए वही गरबा रास में मीनाक्षी चौपड़ा को भी सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.