Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

नवरात्रि में पांडालों में गूंजेगा नयन सुभेदार का गाया श्याम रास भजन

अशफ़ाक़ जावेदी द्वारा संगीतबद्ध किए गीत को आशीष दशोत्तर ने शब्दों से सजाया
न्यूज़ जंक्शन-18


रतलाम। नवरात्रि उत्सव के शुभारंभ अवसर पर रतलाम के कलाकारों द्वारा तैयार किया श्याम रास भजन पंडालों में गूंजेगा। भजन में आवाज दी है पीएनबी स्टेशन रोड शाखा प्रबंधक व बेहतरीन गायक नयन सुभेदार ने। जबकि संगीत अशफ़ाक़ जावेदी ने दिया। इस भजन के गीतकार आशीष दशोत्तर है।
भजन का शनिवार को ही डोंगरे नगर स्थित स्टूडियो में शुभारंभ कर इसे लोकार्पित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगीत व सामाजिक संस्था अनुनाद के अध्यक्ष अजित जैन सहित कलाकार मौजूद रहे। गीत की रिकार्डिंग अशोक चौहान के गरिमा स्टुडियो पर हुई है। भजन की एडिटिंग भावेश चौहान ने की हैं।

 

भजन में भक्ति व रास का रहेगा संगम

गायक सुभेदार ने बताया कि श्याम भक्ति के इस भजन में रास की लय में संगीतकार जावेदी ने संगीत दिया है। वहीं इसमें दशोत्तर द्वारा दिए लिरिक्स की शब्द सरंचना श्रोताओं को आनंदित करेगी। शुभारंभ के बाद सार्वजनिक स्थानों पर भजन आसानी से सुनाई देगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds