Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

गंदगी का पीएम आवास परिसर : स्वच्छता का उड़ा मख़ौल, लीकेज ड्रैनेज से बह रही लापरवाही

-चारों ओर गंदगी से रहवासी हो रहे परेशान, बीमारियों का बढ़ने लगा खतरा
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना मल्टी परिसर को सौगात मानकर बसने आए हितग्राहियों को बेतहाशा गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। मल्टी के अधिकांश फ्लेट के ड्रेनेज पाइप टूट-फूट गए तो कई लीकेज हो रहे है। इनसे बहता गंदा पानी फैलने से आते-जाते लोगों की परेशानी निर्मित कर रहा है। वहीं वहां रहने वाले परिवारों को ड़ेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा मंडराने लगा है। रहवासियों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद से की है। लेकिन अभी तक समस्या का निदान नही हुआ है।

गंदगी के चलते परिसर बना सुअर का डेरा

रहवासी की पीड़ा है कि चारों ओर गंदा पानी फैलने से मच्छर की भरमार हो गई है। वहीं सुअर विचरण करने लगे है। रहवासी राज वर्मा का कहना है कि गंदगी के चलते मल्टी के बाहर कुत्तों व सूअर के झुंड इस ओर स्थाई तौर पर दिखाई देने लगे है। नवरात्रि के चलते माता की स्थापना की जा रही है। इसलिए भी पार्षद को शिकायत की गई। अभी तक समस्या का निदान नही हुआ है।

मल्टी के सभी ब्लॉक की परेशानी

रहवासियों ने कहा कि ‘ए’ से लेकर ‘जे’ सीरीज के सभी ब्लॉक के परेशानी है। लेकिन ब्लॉक नंबर ‘सी’ में समस्या विकराल है। परिसर में सफाईकर्मी नही आता। चेम्बर ओपन हो रहे है। पाइप लीकेज होने से मलमूत्र सड़क पर बहने लगा है।

इनका यह कहना

मामले में क्षेत्रीय पार्षद रामु डाबी का कहना है कि रहवासी पाइप में कपड़े व कचरा फंसा देते है। इसलिए पाइप चॉक हो गए है। मशीन से सफाई करवाई जाएगी। लेकिन मशीन के कुछ पॉट्स खराब होने से काम शुरू नही हो सका। जल्दी ही समस्या का निदान करवाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds