Logo
ब्रेकिंग
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया

रतलाम को मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क की ऐतिहासिक सौगात

-भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री चौहान और विधायक श्री काश्यप को किया धन्यवाद ज्ञापित।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से रतलाम को मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क की ऐतिहासिक सौगात मिली है। विधायक चेतन्य काश्यप इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। यह मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क, रतलाम के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।

भारतीय जनता पार्टी ने रतलाम क्षेत्र की इस महती उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं विधायक काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने विधायक चेतन्य काश्यप के मांग पत्र पर गत वर्ष रतलाम में एटलेन एक्सप्रेस-वे के समीप विशेष निवेश क्षेत्र विकसित करने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रदेश के बजट में निवेश क्षेत्र का प्रावधान कर रतलाम के समीप करीब 1500 हेक्टे. भूमि उद्योग विभाग को आवंटित भी कर दी गई। एटलेन एक्सप्रेस-वे बनने के साथ-साथ अब प्रधानमंत्री मोदी ने निवेश क्षेत्र में मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क की आधारशिला रखकर रतलाम ही नहीं, वरन् पूरे मालवा क्षेत्र के विकास के नए द्वार खोल दिए है।
भाजपा नेताओं ने बताया कि रतलाम में 460 करोड़ की लागत से बनने वाले मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क में कपड़ा, ऑटोमोबाईल, फार्मास्युटिकल्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का एक प्रमुख केन्द्र बनाने की अवधारणा की गई है। यह पार्क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ा होगा और पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर निर्मित करेगा। इससे रतलाम को नगर से महानगर एवं मालवा-निमाड़ का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केन्द्र बनाने का विधायक चेतन्य काश्यप ने जो संकल्प लिया है, वह भी साकार होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.