Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

दो बत्ती पर यहां बनेगी रेलवे की फ्लॉवर विथ फ्लेवर टी शॉप, खरीद सकेंगे फूलमाला व पी सकेंगे चाय

-फ्लोरिस्ट शॉप विथ फ्लेवर टी शॉप के लिए दिया फर्म को ठेका
-डीआरएम ऑफिस के पास फूलवालों के अतिक्रमण से छुटकारे की यह प्लानिंग।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दो बत्ती स्थित डीआरएम ऑफिस के बाहर रेलवे अपने क्षेत्र में फ्लॉवर विथ फ्लेवर टी शॉप खोलने जा रहा है। फ्लॉवर शॉप से लोग फूलमाला, बुके जैसी सामग्री खरीद सकेंगे। जबकि वहां बैठकर अलग-अलग फ्लेवर की चाय भी पी सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने बकायदा टेंडर निकालकर फर्म को ठेका दे दिया है। डिजाइन एप्रूवल होने के बाद जल्दी ही शॉप तैयार की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इस प्लानिंग से डीआरएम ऑफिस के बाहर फूल की अस्थाई दुकानों के अतिक्रमण की समस्या भी दूर होगी।

फ़ोटो कैप्शन- इस डिजाइन के मुताबिक बनेगी फ्लॉवर विथ फ्लेवर टी शॉप।

4 बाय 30 की शॉप का होगा डिजाइन

रेलवे द्वारा जो शॉप तैयार की जाएगी उसका आकार 4 बाय 30 फ़ीट का रहेगा। शॉप के लिए लाइसेंस फीस 1.80 लाख रुपए साल के मान से निर्धारित की गई। डीआरएम रजनीश कुमार द्वारा इसके प्रस्ताव को मंजूरी के बाद रतलाम की फर्म प्रियांशी इंटरप्राइजर्स को बर्क आर्डर जारी किया गया। अब यह फर्म डिजाइन के मान से इसे तैयार करेगी। हालांकि फर्म को छूट दी गई कि वह फ्लावर शॉप व फ्लेवर शॉप का कितना-कितना हिस्सा रखा जाएगा।

रेलवे ने इसलिए भी की गई प्लानिंग

दो बत्ती स्वाद होटल के सामने जिस स्थान पर शॉप की प्लानिंग की गई। यह जमीन रेलवे की बताई जा रही है। वहां सालों से अतिक्रमण की समस्या थी। आए दिन फूलवालों को हटाने की मशक्कत करनी पड़ती थी। इसलिए यहां वैध तरीके से शॉप की प्लानिंग की गई। इससे रेलवे को सालाना आय भी मिलने लगेगी। मामले में पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि रेलवे अपनी जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्लानिंग बनाता है। इससे राजस्व में भी इज़ाफ़ा होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.