Logo
ब्रेकिंग
रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए

सौगात: आरडीए नए प्रोजेक्ट में विकसित करेगा सुविधायुक्त कॉलोनी

आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने पत्रकारों को दी जानकारी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। लंबे समय के बाद आरडीए रतलाम शहरवासियों को सुविधायुक्त कॉलोनी विकसित करने जा रहा है। शहर में नए प्रोजेक्ट को लेकर तेजी से प्रकिया पूरी कर काम शुरू करेगा।
आरडीए (रतलाम विकास प्राधिकरण) के अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने सोमवार को इस संबंध प्रेसवार्ता में आयोजित की। इसमें उन्होंने बताया कि नए प्रोजेक्ट के तहत रतलाम को एक बड़ी सौगात मिलेगी। इसके लिए शहर के दक्षिण क्षेत्र में त्रिवेणी मेला ग्राउंड से सटे आरडीए के 70.28 हेक्टेयर के इस नए प्रोजेक्ट में 136 भूमिस्वामियो की 68.778 हेक्टेयर निजी जमीन उपलब्ध है। इसमें से 1. 35 हेक्टयेर सरकारी भूमि शामिल की गई है। पर्सपेक्टिव प्लान के तहत आरडीए निजी जमीन मालिकों को 50 प्रतिशत जमीन वापस करेगा।
पोरवाल ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत 20 प्रतिशत के लिए ,उद्यान ,खेल मैदान एवं एमओएस के लिए पांच प्रतिशत, सामाजिक अधोसंरचना जिसमें विद्यालय ,अस्पताल,फायर ब्रिगेड आदि के लिए रहेगी। इसमें से 5 प्रतिशत और शेष 20 प्रतिशत भूमि आरडीए के पास रहेगी। इसे बेचने से आरडीए को करीब 107 करोड़ की आय होने की संभावना है। इसमें से करीब 23 .41 करोड़ का शुद्व लाभ होगा।
पोरवाल ने बताया कि फिलहाल आर्थिक स्थिति माकूल नही है। लेकिन एक साल से कम समय में आरडीए सौ करोड़ से अधिक की आय अर्जित करने में सफल होगा।
प्रेसवार्ता में आरडीए के सीईओ शहर एसडीएम संजीव केशव पाडेय, भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.