Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

उज्जैन लॉबी से 91 लोको पायलट की पोस्ट खत्म, विरोध में रेल संगठनों का हल्लाबोल

-रेल मंडल की क्रू लॉबी पर होगा प्रदर्शन।
-उज्जैन में आज, अन्य लॉबी में 20 को प्रदर्शन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम।
रतलाम रेल मंडल की उज्जैन क्रू लॉबी के 91 लोको पायलट को पोस्ट सरेंडर करने के विरोध में रेल संगठनों द्वारा क्रमवार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के मीडिया प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि रेलवे ने उज्जैन लॉबी से 12 पैसेंजर लोको पायलट, 38 मालगाड़ी ड्राइवर, 41 सहायक लोको पायलट की पोस्ट को सरेंडर कर दिया है। यह उज्जैन लाबी को खत्म करने का प्रयास किया है। हमें प्रशासन के इस आदेश का पुरजोर विरोध करना है। ऐसा नहीं करने पर उज्जैन लॉबी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। 17 मार्च शुक्रवार को उज्जैन लॉबी के समक्ष सभी रेल संगठनों, वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, द्वारा संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रतलाम मंडल की अन्य लॉबी यह प्रदर्शन 20 मार्च को होगा। मंडल मंत्री मनोहर बारोठ ने रतलाम हेड क्वार्टर के सभी कर्मचारियों से कहा कि कार्य छोड़कर अपनी एकजुटता दिखाए। प्रशासन के इस आदेश का विरोध करें। सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि यह कर्मचारियों के अस्तित्व की लड़ाई है। अभी नहीं तो कभी नहीं। इसलिए कर्मचारी हेड क्वार्टर पर उपस्थित होकर अपनी ताकत दिखाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds