Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

नई कमर्शियल गाड़ी खरीदते ही डीलर प्वाइंट पर मिलेगा परमिट, जानिए परिवहन विभाग का नया अपडेट

रायपुर। परिवहन विभाग द्वारा तुंहर सरकार-तुंहर द्वार के अंतर्गत ज्यादातर सुविधाएं आनलाइन व डीलर प्वाइंट पर ही पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में नए खरीदे जाने वाले कमर्शियल गाड़ी के परमिट आवेदन भी अब गाड़ी खरीदने के समय गाड़ी विक्रेता डीलर के द्वारा किया जा सकेगा। नई गाड़ी के परमिट के लिए आवेदन देने के लिए अलग से परिवहन कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

परिवहन कार्यालय और आवेदन के बिना बन जाएगा परमिट
नियमों के मुताबिक 3000 किग्रा और उससे अधिक से सभी कमर्शियल गाड़ियों को अनिवार्य रूप से परमिट लेना पड़ता है। राज्य के अंदर गाड़ी चलाने के लिए राज्य परमिट और तीन या उससे अधिक राज्यों में गाड़ी चलाने के लिए नेशनल परमिट लगता है। दोनों प्रकार के परमिट आवेदन करने की सुविधा डीलर प्वाइंट पर दी जा रही है।
राडा ने की थी मांग
इससे पहले रायपुर आटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (राडा) ने डीलर प्वाइंट में ही परमिट आवेदन के लिए सुविधा देने की मांग की थी। यह मांग लंबे समय से जारी थी। इस संबंध में आटोमोबाइल एसोसिएशन द्वारा बीते दिनों परिवहन मंत्री से मिलकर इस पर अतिशीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। मुलाकात के दौरान चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी, राडा के अध्यक्ष विवेक गर्ग, सचिव कैलाश खेमानी सहित अन्य उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds