– डबलिंग के काम के दौरान धौसवास स्टेशन पर हुआ हादसा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम से धौंसवास स्टेशन के बीच ओएचई के काम मे जुटी हाइड्रो मशीन रेलवे लाइन के पास भरभराकर गिर पड़ी। इसकी चपेट में आया ठेकेदार का कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। इसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कर्मचारी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना सोमवार को सुबह किमी 1290 पर करीब 11.30 बजे की है। रेलवे ट्रैक डबलिंग के काम में ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा हाइड्रो मशीन की सहायता से ओएचई का काम किया जा रहा था। तभी असंतुलन की वजह से यह मशीन रेलवे ट्रैक की ओर जा गिरी। इसकी चपेट में ठेकेदार का कर्मचारी आ गया।

बताया जा रहा कि डबलिंग के काम में ठेकेदार फर्म ओएचई से जुड़ा काम कर रही है। इस दौरान रेलवे इंजीनियर की निगरानी के अभाव में फर्म द्वारा मनमाना काम किया जा रहा है। यहीं वजह है कि मशीन गिर गई। बड़ा हादसा होने की भी आशंका थी। फिलहाल कर्मचारी का उपचार चल रहा है। अभी कर्मचारी के नाम की जानकारी भी सामने नहीं आई है।
