Logo
ब्रेकिंग
टीटीई रनिंग रूम टेंडर का खेल...तीन फर्म में से मुंबई की फर्म को मिला टेंडर, एस्टीमेट से 13707579 रुप... बाबा साहब के सूत्र वाक्य- 'शिक्षा दों, आंदोलन और संगठित करों"....इसी तर्ज पर शीर्ष नेता काशीराम जयंत... सन्यास स्वर्ण वर्ष महोत्सव....हरिराम जी महाराज के मुखारबिंद 27 मार्च से 2 अप्रैल तक भागवत कथा का आयो... मोबाईल गेमिंग ने बना दिया चोर....गेम की लत में गवाएं पैसे, रतलाम में प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में की ... दृष्टिबाधित रेलकर्मियों की लाचारी का ऐसा मज़ाक....अस्पताल में मरीजों को स्ट्रेचर पर ले जाने की ड्यूटी... रेलवे ट्रैक पर गिरी हाइड्रो मशीन, चपेट में ठेकेदार का कर्मचारी, बुरी तरह घायल सांसें फूला रही टिकिट विंडो...रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर खोल रहे एक ही विंडो, लगी लंबी कतारें, दौड़ते... टीटीई रनिंग रूम का ऐसा टेस्ट, चल रहे अनधिकृत रेस्ट....ड्यूटी रिकार्ड बेपटरी, प्रोटोकॉल में उलझ रही त... OYO होटल बना रतलाम रेलवे स्टेशन का टीटीई रनिंग रूम....दूसरे मंडल के चेकिंग कर्मचारियों के लिए सुविधा... रेलकर्मियों के ऑनड्यूटी निधन पर अब 50 हजार के बजाय 1 लाख रुपए मिलेगी परिजनों को त्वरित सहायता

सांसें फूला रही टिकिट विंडो…रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर खोल रहे एक ही विंडो, लगी लंबी कतारें, दौड़ते-भागते यात्री पकड़ रहे ट्रेन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। लगता है रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर से आने वाले यात्रियों की सुविधा से रेल प्रशासन को ज्यादा वास्ता नहीं है। इस प्लेटफॉर्म से इन दिनों बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही है। बावजूद उनके लिए प्लेटफॉर्म पर केवल एक ही टिकिट विंडो खोली जा रही है। रविवार को भी ऐसे ही हालात देखें गए, जब एक विंडो ओर दर्जनों महिला-पुरूष यात्री टिकिट खरीदने खड़े। ट्रेन का समय होने के बाद लोगों की सांसे ऊची-नीची होने लगी। उन्होंने दौड़ते-भागते जैसे-तैसे ट्रेन पकड़ी।


बता दें कि इस छोर पर यात्रियों को लंबे समय से विंडो की परेशानी हो रही है। लेकिन शादियों के सीजन सहित छुट्टी के दिनों में यात्रियों का दबाव ज्यादा रहता है। इसलिए टिकिट पाने में उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। यात्री विनोद संघवी ने बताया कि शाम को 5.10 बजे जमनाब्रिज एक्सप्रेस से निम्बाहेड़ा स्टेशन जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 7 की विंडो पर टिकिट खरीदने गए। वहां एक ही विंडो खुली थी, उस पर भी महिला-पुरूष की समान लंबी कतारें लगी थी। ट्रेन छूटने के एन वक्त तक टिकिट नहीं मिल पाने की स्थिति बनने लगी थी। अंततः महिला, बच्चों सहित कई यात्रियों को जान जोखिम में डाल दौड़ते-भागते ट्रेन पकड़ना पड़ी।

न्यूज जंक्शन-18, ख़बर विश्लेषण:- रेलवे द्वारा विंडो पर कर्मचारियों की कमी बताई जा रही है। लेकिन कामर्शियल विभाग द्वारा सीसीटीसी कैडर के कई कर्मचारियों से डीआरएम ऑफिस में बाबू बनाकर ड्यूटी कराई जा रही है। जबकि इनका उपयोग टिकिट विडो पर किया जा सकता है। यात्री सुविधा की अनदेखी से रोज प्लेटफॉर्म नंबर 4 सहित प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर सैकड़ों यात्री परेशान हो रहे है। मामले में अधिकारियों का कहना है कि टिकिटों की नियमित बिक्री के मुताबिक विंडो पर कर्मचारी लगाए जाते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.