Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

राष्ट्रप्रेम का जज्बा, अखण्ड भारत की सोच व नशा मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने निकल रहा सुधाकर का काफ़िला

-राजस्थान से लेकर मप्र के विभिन्न शहरों में युवाओं के हुजूम के साथ निकाली जा रही रैलियां।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। युवाओं में राष्ट्र प्रेम का जज्बा जगाने, अखण्ड भारत की कल्पना को मूर्तरूप देने तथा नशा मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने के उद्देश्यों में जुटे हिंदूवादी सुधाकर राव मराठा राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश में रैलियों के माध्यम से लोगों में जागृति लाने में जुटे है। काफिलों में तब्दील इनकी रैलियों में बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे है। टोलियां देशभक्ति के नारे लगाकर आमजन को भी देशभक्ति का संदेश देकर उन्हें जाग्रत करने में जुटी है। हालात यह है कि राजस्थान का निम्बाहेड़ा हो, मध्यप्रदेश का देवास, नीमच, रतलाम या इंदौर। इन शहरों में काफिला व लोगों के हुजूम की स्थिति लगभग एक सी है।

अगस्त में शुरू किया रैली का अभियान

दरअसल पिछले माह जेल से छूटने के बाद सुधाकर अपने राष्ट्र प्रेम के मंसूबे को जहन में लिए युवाओं के साथ कदमताल कर रहे है। रतलाम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन के बाद वे लगातार युवाओं के संपर्क में है। अगस्त में शुरू हुआ रैलियों का दौर अभी जारी है।
इंदौर में संदीप तेल हत्याकांड सहित अन्य मामलों में जेल में रहे सुधाकर पूरी तरह से देशप्रेम की बातें करते दिखाई देते है। बक़ौल सुधाकर साढ़े पांच साल जेल का समय अनुभव लिए रहा है। उनकी बैरक से सटे अन्य बैरकों में सिमी सहित अन्य मामलों कुख्यात लोग बंदी थे। वहां उनका मन केवल क्रांतिकारियों के बलिदान तथा जेल में रहने के दौरान उनकी साहित्यिक रुचि को जानने में लगा।जेल प्रशासन से किताबें आबंटित कराई। कुछ और किताबों के लिए भूखे रहकर अनशन किया। किताबें पढ़कर उनके बलिदानों का अध्ययन किया। जेल से बाहर आने पर उनके उसी बौद्धिक से युवा प्रभावित हो रहे है। अपने अनुभवों को शेयर करने से उनसे बड़ी संख्या में युवा जुड़ते चले आ रहे है।

इन शहरों में निकली रैली व यात्राएं

हाल ही में 15 अगस्त को “नशा मुक्त भारत के संकल्प” को लेकर देवी अहिल्याबाई की नगरी इंदौर में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मराठा को अतिथि रूप में आमंत्रित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन यादव तथा साथियों का सराहनीय सहयोग रहा।
इससे पहले राजस्थान के निम्बाहेड़ा में 13 अगस्त 2024 को हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में “अखंड भारत संकल्प यात्रा” निकाली गई। देवीलाल जाट के साथियों के साथ बड़ी संख्या में युवावर्ग शामिल हुआ। नीमच व देवास में भी आयोजन हुए।
इससे पहले रतलाम में 23 जून को जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खाटूश्यामजी की भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें राजराजेश्वरी ग्रुप के सुनील दुबे व मित्र मंडल सहित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.