Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

लौ निकलती मशाल हाथों में लिए जताया आक्रोश, जमकर की दरिंदगी के खिलाफ नारेबाजी।

-कलकत्ता की ट्रेनी डॉक्टर की जघन्य हत्या के विरोध में चिकित्सक व संगठन के पदाधिकारियों ने निकाला मार्च।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कलकत्ता में डॉक्टर की जघन्य हत्या के विरोध ।के शनिवार देर शाम रतलाम आईएमए, जूनियर डॉक्टर एसोसिशन, नर्सिंग होम संघ, टेक्निकल सेवा सिविल हॉस्पिटल एमआरयूनीयन के संयुक्त तत्वाधान में एक मशाल रैली का आयोजन जिला। रैली चिकित्सलय से अंबेडकर सर्कल तक निकली गई। रास्ते भर नारे लगाते डॉक्टर, शौक नहीं मजबूरी है ये प्रदर्षन जरूरी है। डॉक्टर के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो। तुम सब देख लो हम सब एक है। मशाल रैली अंत में एक सभा में परिवर्तित हुई जिसे वरिष्ठ डॉक्टर जेएम सुभेदार, बीएल तापड़िया, डॉ. भरत निनामा, कमलेश यादव, जीनत स्टीफन व फ़ोगसी की डॉ. सुनीता वाधवानी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं मानव जाति को शर्मसार करती है। वहां की सरकार का रवैया चिंतनीय है। डॉ. स्मिता शर्मा ने कहा कि कार्यस्थल पर महिला चिकित्सक की अनुकूल स्थिति नहीं मिलती है। आजादी के 70 साल भी सरकारी अस्पताल में उचित संसाधन की कमी है। नहीं सुरक्षा है। सभा को डॉक्टर विपीन माहेश्वरी, एमआर यूनीयन के निखिल मिश्र, जूनियर डॉक्टर एसोसिशन के दीपक कुमार ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र सिंह चाहर ने कहा कि कार्यस्थल पर महिला चिकित्सक को उचित संसाधन एवं सुरक्षा प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी शर्मा ने एवं आभार वशिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर कृपालसिंह राठौर ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.